![]()
सागर| केसरवानी महिला सभा के आठ दिवसीय समर कैंप के पांचवें दिन मंगलवार को बच्चों ने संस्कार, योग, कला और खेल गतिविधियों में भाग लिया। दिन की शुरुआत संस्कार कक्षा से हुई, जिसमें प्रार्थना की विधि, धार्मिक और नैतिक मूल्यों तथा भगवान राम के जीवन से जुड़े प्रसंगों पर चर्चा की गई। कक्षा का संचालन शिवा केसरवानी ने किया। इसके बाद क्राफ्ट सत्र में बच्चों को खाली प्लास्टिक बोतलों से पेन होल्डर बनाना सिखाया गया। प्रशिक्षण विश्वआभा अग्रवाल ने दिया। योग और जुम्बा सत्र में बच्चों को अभ्यास कराया गया। महिला सभा की सचिव रुक्मणी केसरवानी ने बच्चों को पेंसिल किट और पेंसिल वितरित कीं। अध्यक्ष संध्या केसरवानी ने कहा कि कैंप से बच्चों में अनुशासन, रचनात्मकता और आत्मविश्वास विकसित हो रहा है। कार्यक्रम में अन्य सदस्याएं भी मौजूद रहीं।
www.bhaskar.com
#समर #कप #म #बचच #न #सख #ससकर #यग #करफट #क #गर #Sagar #News


