बीते दिनों कटरीना कैफ को उनके प्रेगनेंसी के बाद के लुक के लिए काफी ट्रोल किया जा रहा था। इस मामले पर अप्रत्यक्ष रूप से सलमान खान ने भी एक्ट्रेस का साथ दिया था। अब अभिनेत्री समीरा रेड्डी ने अपनी पोस्ट के जरिए कटरीना का साथ दिया है। जानें क्या लिखा समीरा ने…
क्या किया समीरा ने पोस्ट?
समीरा रेड्डी ने इंस्टाग्राम पर अपना वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में उन लोगों पर उन्होंने तंज कसा जो किसी को भी उनके लुक्स के लिए ट्रोल करते हैं। इस वीडियो में उन्होंने ‘प्लम्पी’, ‘थिक्क’, ‘कर्वी’, ‘चबी’, ‘हेल्दी’, ‘चंकी’ और ‘गोलू’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। वीडियो में, समीरा ने अलग-अलग आउटफिट्स में आत्मविश्वास से अपने कर्व्स को दिखाया और शरीर को अलग-अलग तरीकों से बुलाए जाने का जश्न मनाया।


