सरदार सरोवर बैकवाटर से राजघाट का जलस्तर बढ़ा:  बड़वानी में हल्की बारिश जारी, पुराना पुल डूबा; खरीफ फसलों को मिली राहत – Barwani News

सरदार सरोवर बैकवाटर से राजघाट का जलस्तर बढ़ा: बड़वानी में हल्की बारिश जारी, पुराना पुल डूबा; खरीफ फसलों को मिली राहत – Barwani News

सरदार सरोवर बैकवाटर से राजघाट का जलस्तर बढ़ा:  बड़वानी में हल्की बारिश जारी, पुराना पुल डूबा; खरीफ फसलों को मिली राहत – Barwani News


बड़वानी जिले में शुक्रवार सुबह से रिमझिम और हल्की बारिश का दौर जारी है। लंबे अंतराल के बाद पिछले तीन-चार दिनों से रुक-रुक कर हो रही इस वर्षा से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। शुक्रवार सुबह से ही आसमान में काले बादलों की आवाजाही बनी रही, जिससे मौसम का मिजाज बदल गया। बूंदाबांदी और हल्की बारिश के कारण बाजारों में भी चहल-पहल देखी गई। खरीफ सीजन में सोयाबीन, मक्का और कपास जैसी फसलें नमी की कमी से जूझ रही थीं। पिछले तीन-चार दिनों से हो रही यह रिमझिम बारिश इन फसलों के लिए संजीवनी साबित हुई है। किसान आगामी दिनों में और अच्छी वर्षा की उम्मीद कर रहे हैं। उनका कहना है कि यदि अगले एक सप्ताह तक लगातार बारिश होती है, तो फसलों की स्थिति में और सुधार होगा। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 1 जून से 24 जुलाई तक जिले में कुल 90.13 इंच (228.9 मिमी) वर्षा दर्ज की गई है। पिछले वर्ष इसी अवधि में 95.94 इंच (243.7 मिमी) बारिश हुई थी, जिससे इस वर्ष अब तक 5.81 इंच (14.7 मिमी) कम वर्षा हुई है। जिले की सामान्य औसत वर्षा 746.3 मिमी (29.38 इंच) है। वर्तमान में जिले की औसत वर्षा 201.9 मिमी (लगभग 8 इंच) तक ही पहुंच पाई है, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह आंकड़ा 238 मिमी (9.4 इंच) था। तहसीलवार आंकड़ों के अनुसार, सेंधवा तहसील में सर्वाधिक 13.94 इंच वर्षा दर्ज की गई है। इसके बाद चाचरिया पाटी में 12.40 इंच और राजपुर में 12.32 इंच बारिश हुई। वरला में 11.39 इंच, बड़वानी में 6.86 इंच, पाटी में 8.22 इंच, अंजड़ में 7.33 इंच और निवाली में 7.15 इंच वर्षा रिकॉर्ड की गई। पानसेमल तहसील में सबसे कम, मात्र 2.56 इंच बारिश दर्ज हुई है। ऊपरी क्षेत्रों में हुई तेज बारिश और सरदार सरोवर बांध के बैकवाटर के दबाव के कारण राजघाट का जलस्तर 126.40 मीटर से बढ़कर 128 मीटर तक पहुंच गया है। दो मीटर से अधिक पानी बढ़ने से राजघाट का पुराना पुल पूरी तरह जलमग्न हो गया है, जबकि नया घाट भी डूबने की कगार पर है। बड़वानी एसडीएम भूपेंद्र रावत ने बताया कि राजस्व और एनडीआरएफ की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं। निचले क्षेत्रों के लोगों को सतर्क रहने और आवश्यकता पड़ने पर सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है। यदि जलस्तर 131 मीटर तक पहुंचता है तो राजघाट पूरी तरह टापू में तब्दील हो जाएगा। अचानक बढ़े जलस्तर से नदी किनारे खड़ी फसलों और मवेशियों पर भी खतरा मंडराने लगा है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में और बारिश की आशंका जताई है।

Source link
#सरदर #सरवर #बकवटर #स #रजघट #क #जलसतर #बढ #बडवन #म #हलक #बरश #जर #परन #पल #डब #खरफ #फसल #क #मल #रहत #Barwani #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *