![]()
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को संस्कृति एवं धर्मस्व विभाग की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक में प्रदेश की धार्मिक, सांस्कृतिक और विरासत संरक्षण से जुड़ी बड़ी परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा होगी। बैठक के एजेंडे से साफ है कि सरकार का फोकस धार्मिक पर्यटन, हेरिटेज संरक्षण और ऐतिहासिक स्थलों को विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने पर रहेगा। बैठक में सबसे पहले ओरछा में संचालित परियोजनाओं की समीक्षा की जाएगी। इसके बाद सिटी म्यूजियम की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत होगी। मांडू को “ए मेडीवल वंडर” के रूप में विकसित करने की योजना की समीक्षा भी एजेंडे में शामिल है। वहीं ग्वालियर किले के संरक्षण और विकास को लेकर आगा खान ट्रस्ट और इंडिगो की ओर से प्रेजेंटेशन दिया जाएगा। मुख्यमंत्री महेश्वर परियोजना की प्रगति की भी समीक्षा करेंगे। इंदौर के ऐतिहासिक लालबाग पैलेस के भविष्य के संचालन और ‘एडॉप्टिव रीयूज’ मॉडल पर चर्चा होगी। साथ ही राजवाड़ा में प्रस्तावित इमर्सिव एक्सपीरियंस परियोजना की डीपीआर (SFC) पर भी विचार किया जाएगा। बैठक में भोपाल स्थित राज्य संग्रहालय में प्रस्तावित लाइट एंड साउंड शो की प्रगति, उज्जैन की दुर्गादास छत्री में इमर्सिव एक्सपीरियंस विकसित करने की योजना और चित्रकूट के परिक्रमा पथ व भारत घाट के विकास कार्यों की भी समीक्षा होगी। एजेंडे के अनुसार भगवान श्रीराम के राम पथ गमन और श्रीकृष्ण पथेय परियोजनाओं का कॉन्सेप्ट प्रेजेंटेशन भी मुख्यमंत्री के सामने रखा जाएगा। बैठक के अंतिम चरण में धार में प्रस्तावित सरस्वती लोक, अमरकंटक में नर्मदा लोक तथा सांची रिलिक्स म्यूजियम जैसी महत्वाकांक्षी परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा होगी।
Source link
#सरसवत #लक #स #सवरग #धर #ए #मडवल #वडर #बनग #मड #सएम #क #समन #आज #अधकर #दग #परजटशन #चतरकट #म #परकरम #पथ #क #हग #वकस #Bhopal #News


