सराफा व्यापारी से 35 हजार की लूट, तीन गिरफ्तार:  सागर में चाकू दिखाकर छीनी थी रकम, वारदात में शामिल दो आरोपी अब भी फरार – Sagar News

सराफा व्यापारी से 35 हजार की लूट, तीन गिरफ्तार: सागर में चाकू दिखाकर छीनी थी रकम, वारदात में शामिल दो आरोपी अब भी फरार – Sagar News

सराफा व्यापारी से 35 हजार की लूट, तीन गिरफ्तार:  सागर में चाकू दिखाकर छीनी थी रकम, वारदात में शामिल दो आरोपी अब भी फरार – Sagar News


सागर की मोतीनगर पुलिस ने सराफा व्यापारी से लूट करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया चाकू बरामद किया गया। थाने लाकर आरोपियों से पूछताछ की गई। जिसमें उन्होंने वारदात करना स्वीकार की। शनिवार को पुलिस गिरफ्तार आरोपियों को जुलूस के रूप में पैदल कोर्ट पेश करने लेकर पहुंची। पुलिस के अनुसार, फरियादी मनीष पिता बलराम सोनी उम्र 25 साल निवासी रिछावर ने थाने में आकर शिकायत की। शिकायत में बताया कि वह फूटकर सोने-चांदी बेचने खरीदने का काम करता है। 17 जून को मैं अपने गांव से बड़ा बाजार कुछ सामान खरीदने के लिए 35 हजार रुपए लेकर आया था। गुलाब बाबा मंदिर के पास से गोला कुंआ तरफ जा रहा था। उसी समय पीछे से एक ऑटो से निखिल बंसल, सोनू वाल्मीकि, ओम कोरी, नीलेश बंसल सभी निवासी मछरयाई और एक बाइक से गोलू सोनी निवासी बड़ा बाजार ने आकर मेरा रास्ता रोक लिया। ओम कोरी ने चाकू निकाला और इन चारों ने मुझे पकड़ लिया। सभी लोग बोले तुम्हारे पास जितने पैसे हो निकालकर दो। पैसे देने से मना किया तो ओम कोरी ने पैर के घुटने के पास जांघ में चाकू मारा। आरोपियों ने मारपीट की। 35 हजार रुपए छीनकर भाग गए। 18 जून को शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया। बालाजी मंदिर क्षेत्र से पकड़ाए आरोपी
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई। टीम ने कार्रवाई करते हुए बालाजी मंदिर क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी निखिल बंसल, ओम कोरी और नीलेश बंसल निवासी मछरयाई को गिरफ्तार किया। थाने लाकर पूछताछ की गई। पूछताछ के बाद आरोपियों का थाना क्षेत्र में जुलूस निकाला गया। सीएसपी ललित कश्यप ने बताया कि लूट के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया चाकू बरामद किया है। वारदात में शामिल दो अन्य आरोपी फरार है। जिनकी तलाश की जा रही है।

Source link
#सरफ #वयपर #स #हजर #क #लट #तन #गरफतर #सगर #म #चक #दखकर #छन #थ #रकम #वरदत #म #शमल #द #आरप #अब #भ #फरर #Sagar #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *