सलमान खान की इस ऑनस्क्रीन बहन का है राज कपूर से पारिवारिक कनेक्शन, रिश्ते में रणबीर की लगती हैं…, Bollywood Hindi News


फिल्म गर्व में सलमान खान की बहन का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस आकांक्षा मल्होत्रा का राज कपूर के परिवार से कनेक्शन है। जानिए करीना-करिश्मा और रणबीर की रिश्ते में क्या लगती है आकांक्षा?

साल 2004 में सलमान खान और अरबाज खान की फिल्म गर्व:प्राइड एंड ऑनर रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी एक ईमानदार पुलिस ऑफिसर की थी जिसकों झूठे मामलों में फंसाया जाता है। इस फिल्म में सलमान ACP अर्जुन राणावत के किरदार में थे। इस फिल्म में सलमान की बहन के किरदार में एक्ट्रेस आकांक्षा मल्होत्रा नजर आई थी। उन्होंने राखी दीक्षित का किरदार निभाया था। लेकिन क्या आप जानते हैं सलमान की इस ऑनस्क्रीन बहन का राज कपूर के परिवार के साथ पारिवारिक रिश्ता है?

सलमान खान की ऑनस्क्रीन बहन

सलमान खान की फिल्म गर्व में नजर आने वाली आकांक्षा मल्होत्रा ने एक्टर की मुंह बोली बहन राखी का किरदार निभाया था। फिल्म में आपने देखा होगा जब सलमान को कोर्ट में सजा सुनाई जाती है तो स्लो मोशन में आकांक्षा के किरदार राखी की एंट्री दिखाई जाती है। राखी कोर्ट में आकर बयान देती है और उसके बाद ACP अर्जुन राणावत की ईमानदारी की सच्चाई सबके सामने आती है। फिल्म की कहानी अंत आकांक्षा के किरदार पर बेस्ड होता है। उसकी बड़ी वजह ये थी कि ये फिल्म आकांक्षा के पिता और गुजरे जमाने के एक्टर प्रेम किशन ने प्रोड्यूस की थी। खास बात ये है कि इस फिल्म के डायरेक्टर पुनीत इस्सर थे जो दुर्योधन के किरदार से मशहूर हुए। अब आपको बताते हैं कि आकांक्षा और राज कपूर के परिवार के साथ उनका क्या कनेक्शन है।

प्रेम नाथ और राज कपूर के बीच कनेक्शन

आकांक्षा के दादा प्रेम नाथ गुजरे जमाने के मशहूर एक्टर थे। कई फिल्मों में उन्होंने विलेन का किरदार निभाया। फिल्म बॉबी में उन्हें डिंपल कपाड़िया के पिता के किरदार में देखा गया था। प्रेम नाथ की बहन कृष्णा ने राज कपूर से शादी की थी। इस रिश्ते से राज कपूर, प्रेमनाथ के जीजा जी लगे और ऋषि कपूर, रंधीर कपूर के बड़े मामा। प्रेम नाथ के बेटे प्रेम किशन ने भी फिल्मों में किस्मत अजमाई। उन्होंने 70 और 80 के दशक की एकाध फिल्मों में बतौर लीड हीरो काम किया है। उनकी फिल्में ‘दुल्हन वो ही जो पिया मन भाए’, ‘जय विजय’, ‘हमारे तुम्हारे’ में देखा गया था। लेकिन प्रेम किशन की बतौर एक्टर किस्मत नहीं चमकी। वो अपने पिता प्रेम नाथ की तरह ज्यादा पहचान नहीं बना पाए। बाद में टीवी सीरियल और फिल्मों को प्रोड्यूस करने के काम में लग गए।

प्रेम किशन का परिवार

प्रेम किशन के दो बच्चे हुए बेटी आकांक्षा मल्होत्रा और पी। सिद्धार्थ मल्होत्रा। आकांक्षा ने सलमान खान के साथ फिल्म गर्व में उनकी बहन का किरदार निभाया था। वहीं उन्हें बेटे पी सिद्धार्थ मल्होत्रा हिंदी फिल्मों के मशहूर डायरेक्टर बन चुके हैं। सिद्धार्थ ने करीना कपूर के साथ फिल्म ‘वी आर फैमिली डायरेक्ट की थी। इसके अलावा रानी मुखर्जी की फिल्म ‘हिचकी’, आमिर खान के बेटे जुनैद को लेकर फिल्म महाराज बनाई और हाल में नेटफ्लिक्स पर आई फिल्म इक्का भी सिद्धार्थ ने डायरेक्ट की थी। इस फिल्म में सनी देओल और अक्षय खन्ना ने लीड रोल निभाया था।

राज कपूर के परिवार से कनेक्शन

प्रेम किशन की बुआ कृष्णा राज कपूर थीं। एक्टर ऋषि कपूर के ममेरे भाई लगते थे। उस हिसाब से रणबीर कपूर, करीना कपूर और करिश्मा कपूर डायरेक्टर पी सिद्धार्थ मल्होत्रा और आकांक्षा मल्होत्रा के बहन भाई लगेंगे। हां, ये रिश्ता अब थोड़ा दूर का हो गया है। वैसे अब आकांक्षा फिल्मों से दूर अपनी निजी जिंदगी में बिजी हैं। दो बेटियों का पालन कर रही हैं। पति के साथ अक्सर सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करती हैं।



Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *