‘सलमान खान डर गया…’ भाईजान के कैप्शन ने बढ़ाई हलचल, फैंस बोले- आपकी जगह कोई नहीं ले सकता

‘सलमान खान डर गया…’ भाईजान के कैप्शन ने बढ़ाई हलचल, फैंस बोले- आपकी जगह कोई नहीं ले सकता


बॉलीवुड स्टार सलमान खान एक बार फिर अपने लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं. एक्टर ने जिम से अपनी नई तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह मिरर के सामने खड़े होकर अपनी दमदार फिजीक फ्लेक्स करते नजर आ रहे हैं. तस्वीरों में सलमान के सिर पर सफेद तौलिया है और उनका फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन साफ दिखाई दे रहा है.

Salman Khan Post: कैप्शन “सलमान खान डर गया…. ह्म्म्म, जो डर गया वो मर गया” ने खींचा सबका ध्यान

इन तस्वीरों से ज्यादा उनके कैप्शन की चर्चा हो रही है. सलमान खान ने पोस्ट के साथ लिखा, “सलमान खान डर गया…. ह्म्म्म, जो डर गया वो मर गया.” 58+ की उम्र में भी सलमान खान अपनी फिटनेस को लेकर काफी सजग रहते हैं. जिम से उनकी तस्वीरें अक्सर फैंस को इंस्पायर करती हैं और इस बार भी उनकी मस्कुलर बॉडी ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. फिलहाल, एक्टर की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और फैंस इसके पीछे छिपे मैसेज को लेकर चर्चा कर रहे हैं.

View on Instagram

Salman Khan Post Fans Reaction: सलमान खान की पोस्ट पर फैंस ने जमकर रिएक्शन दिया

सलमान के इस अंदाज को देखकर फैंस उनकी फिटनेस की जमकर तारीफ कर रहे हैं. वहीं, कई यूजर्स इस कैप्शन का मतलब निकालने में जुट गए हैं. कुछ लोगों का मानना है कि एक्टर ने यह बात मजाकिया अंदाज में लिखी है, जबकि कुछ इसे किसी बड़े ऐलान या आने वाले प्रोजेक्ट का इशारा मान रहे हैं. इस पोस्ट पर फैंस ने अलग-अलग तरीके से रिएक्शन दिया. एक यूजर ने लिखा, “सलमान भाई, आपकी जगह कोई नहीं ले सकता. आप हमेशा जवान लगते हैं और पूरी दुनिया को इंस्पायर करते हैं. आपसे बहुत प्यार है.” वहीं, दूसरे यूजर ने “भाई” लिखकर दिल वाले इमोजी शेयर किए. एक अन्य फैन ने “आग लगा दी” लिखते हुए उनकी फिटनेस की तारीफ की, जबकि एक यूजर ने “मेरी ताकत” लिखकर सलमान खान के लिए अपना प्यार जाहिर किया.

सलमान खान पोस्ट  कमेंट सेक्शन स्क्रीनशॉट,फोटो- इंस्टाग्राम
सलमान खान पोस्ट कमेंट सेक्शन स्क्रीनशॉट,फोटो- इंस्टाग्राम

ये भी पढ़ें: ‘पेपर लीक बहुत गंभीर मुद्दा है’, CJP छात्र आंदोलन पर सलमान खान ने दिया छात्रों का साथ, कहा- देश के युवाओं पर है गर्व





Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *