सलमान खान ने फिल्म SVC 63 के लिए 50 करोड़ तक घटाई अपनी फीस, जानिए कारण, Bollywood Hindi News

सलमान खान ने फिल्म SVC 63 के लिए 50 करोड़ तक घटाई अपनी फीस, जानिए कारण, Bollywood Hindi News


120 करोड़ से ज्यादा की मार्किट वैल्यू रखने वाले सलमान खान ने अपनी आने वाली फिल्म SVC 63 के लिए फीस कम की है। 50 करोड़ कम करने की वजह खास मानी जा रही है। फिल्म की शूटिंग जारी है, जल्द इसके आधिकारिक नाम का एलान नहीं किया है।

सलमान खान इंडस्ट्री के सबसे बड़े और महंगे एक्टर्स माने जाते हैं। अगर उनकी फीस की बात करें तो वो एक फिल्म के लिए 120 करोड़ रुपए तक लेते हैं। लेकिन अब ताजा रिपोर्ट की मानें तो सलमान ने अपनी अगली फिल्म SVC 63 के लिए अपनी फीस करीब आधी ली है। इसके पीछे का कारण भी सामने आया है। इस खबर ने उनके फैंस और ट्रेड को हैरान कर दिया है। आखिर सलमान क्यों आधी रकम से भी कम फीस लेने के लिए तैयार हुए हैं?

सलमान खान ने इसलिए कम की अपनी फीस

सलमान खान पिछले कुछ महीनों से साउथ के नेशनल अवॉर्ड विनर डायरेक्टर वामशी पेडीपल्ली की अगली फिल्म SVC 63 में काम कर रहे हैं। इस फिल्म को दिल राजू प्रोड्यूसर कर रहे हैं। फ्री प्रेस जर्नल की एक रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान ने इस फिल्म के लिए अपनी फीस से 50 करोड़ तक कम की है। अब एक्टर सिर्फ 70 करोड़ रुपए फीस के तौर पर ले रहे हैं। वैसे उनकी फीस 120 करोड़ है। लेकिन अपनी इस फिल्म के लिए उन्होंने 50 करोड़ कम किए हैं।

सलमान खान

सलमान ने प्रोड्यूसर से निभाई दोस्ती

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म के और एक प्रोड्यूसर रफी काजी भी हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि सलमान खान और रफी काजी के बीच अच्छी दोस्ती है। प्रोड्यूसर से अपनी दोस्ती निभाने के लिए अपनी फीस को 50 करोड़ तक कम कर दिया है। साथ ही रफी, सलमान और फिल्म SVC 63 को जोड़ने वाले हैं। रफी की वजह से सलमान इस प्रोजेक्ट से जुड़ पाए। इसलिए सलमान ने रफी के साथ अपने रिश्ते को देखते हुए फीस कम की है।

सलमान खान की फिल्म की रिलीज डेट

बता दें, पिछले कई सालों से सलमान की मार्किट वैल्यू 120 करोड़ से ज्यादा है। ऐसे में वो अपनी आने वाली फिल्म के लिए अपनी वैल्यू घटाकर सिर्फ 70 करोड़ रुपए फीस ले रहे हैं। इस फिल्म में नयनतारा लीड रोल में नजर आएंगी। हाल में मेकर्स ने एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया था कि सलमान इस फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर देंगे। ऑडियंस को इस प्रोजेक्ट का इंतजार हो रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक सलमान इस फिल्म को ईद 2027 तक रिलीज कर सकते हैं। हालांकि, अभी रिलीज डेट को लेकर किस भी खबर की पुष्टि नहीं की गई है।



Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *