खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फीफा विश्व कप 2026 का आगाज 11 जून को मैक्सिको सिटी में शानदार ओपनिंग सेरेमनी के साथ होगा। शकीरा, बर्ना बॉय, जे बाल्विन और कई अन्य इंटरनेशनल सेलिब्रिटी परफॉर्मेंस देंगे। हॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस सलमा हायेक स्पेशल गेस्ट होंगी। भारतीय दर्शक 11 जून को रात 11 बजे से इसका सीधा प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग देख सकेंगे। आइए जानते हैं कि फीफा विश्व कप 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में कौन-कौन धमाल मचाएगा और आप कब और कहां इसे लाइव देख सकेंगे…
फीफा विश्व कप 2026 का इंतजार आखिरकार खत्म होने जा रहा है। 48 टीमों और 104 मैचों वाला यह अब तक का सबसे बड़ा फुटबॉल विश्व कप होगा। टूर्नामेंट की शुरुआत सह-मेजबान मैक्सिको और दक्षिण अफ्रीका के मुकाबले से होगी, लेकिन उससे पहले मेक्सिको सिटी में एक भव्य ओपनिंग सेरेमनी आयोजित की जाएगी। इस बार फीफा ने अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको में तीन अलग-अलग उद्घाटन समारोह की योजना बनाई है, जिनका एक कॉमन थीम होगा। पहला और सबसे बड़ा कार्यक्रम मैक्सिको सिटी में आयोजित होगा।

2 of 6
शकीरा
– फोटो : सोशल मीडिया
1. फीफा विश्व कप 2026 की पहली ओपनिंग सेरेमनी कब होगी?
फीफा विश्व कप 2026 की पहली ओपनिंग सेरेमनी 11 जून को आयोजित होगी। यह कार्यक्रम मैक्सिको और दक्षिण अफ्रीका के उद्घाटन मुकाबले से करीब 90 मिनट पहले शुरू होगा।
2. ओपनिंग सेरेमनी कहां आयोजित होगी?
पहली ओपनिंग सेरेमनी मैक्सिको सिटी स्टेडियम में आयोजित की जाएगी। यही स्टेडियम विश्व कप 2026 के उद्घाटन मुकाबले की भी मेजबानी करेगा। मैक्सिको सिटी का यह ऐतिहासिक मैदान पहले भी कई यादगार फुटबॉल पलों का गवाह रहा है और अब एक बार फिर इतिहास रचने के लिए तैयार है।
3. भारतीय समयानुसार कार्यक्रम कितने बजे शुरू होगा?
भारतीय दर्शकों के लिए ओपनिंग सेरेमनी भारतीय समयानुसार रात 11 बजे से शुरू होगी। फीफा के अनुसार मैक्सिको सिटी का उद्घाटन समारोह करीब 16 मिनट 30 सेकंड तक चलेगा। इसके बाद उद्घाटन मुकाबला खेला जाएगा।

3 of 6
शकीरा और बर्ना बॉय दाई दाई गाना रिलीज
– फोटो : सोशल मीडिया
4. ओपनिंग सेरेमनी में कौन-कौन से बड़े कलाकार प्रस्तुति देंगे?
इस समारोह का सबसे बड़ा आकर्षण विश्व प्रसिद्ध पॉप स्टार शकीरा होंगी। उनके अलावा कई अंतरराष्ट्रीय कलाकार मंच पर नजर आएंगे।
5. शकीरा के अलावा कौन-कौन से प्रमुख कलाकार और नजर आएंगे?
- बर्ना बॉय
- जे बाल्विन
- डैनी ओशन
- बेलिंडा
- लिला डाउन्स
- लॉस एंजिलिस अजुलेस
- माना
ये सभी कलाकार फीफा विश्व कप 2026 के आधिकारिक एल्बम के गानों को लाइव परफॉर्म करेंगे।

4 of 6
सलमा हायेक
– फोटो : Instagram
6. राष्ट्रगान कौन गाएगा?
फीफा के मुताबिक, मैक्सिको के प्रसिद्ध गायक एलेजांद्रो फर्नांडीज मैक्सिको का राष्ट्रगान प्रस्तुत करेंगे। वहीं दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रगान की प्रस्तुति मशहूर गायिका टायला देंगी। यह पल उद्घाटन समारोह का सबसे भावनात्मक हिस्सा माना जा रहा है।
7. सलमा हायेक की क्या भूमिका होगी?
हॉलीवुड अभिनेत्री और फीफा विश्व कप 2026 की एंबेसडर सलमा हायेक भी इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगी। सलमा हायेक दुनियाभर के फुटबॉल प्रशंसकों का स्वागत करेंगी और फुटबॉल के जरिए एकता और भाईचारे का संदेश देंगी।
8. फीफा अध्यक्ष ने समारोह को लेकर क्या कहा?
फीफा अध्यक्ष जियानी इनफैटनटिनो ने कहा, ‘फीफा विश्व कप एक ऐसा अवसर है जिसे पूरी दुनिया साथ मिलकर मनाती है। मैक्सिको सिटी से शुरू होकर टोरंटो और लॉस एंजिलिस तक ये समारोह संगीत, संस्कृति और फुटबॉल को एक साथ जोड़ेंगे। यह एक वैश्विक उत्सव की शानदार शुरुआत होगी।’

5 of 6
फीफा विश्व कप 2026
– फोटो : अमर उजाला
9. भारत में लाइव टेलीकास्ट कहां देख सकते हैं?
भारतीय दर्शक फीफा विश्व कप 2026 की पहली ओपनिंग सेरेमनी का सीधा प्रसारण यूनाइट8 स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर देख सकेंगे। इनमें यूनाइट8 स्पोर्ट्स 1, यूनाइट8 स्पोर्ट्स 1 HD, यूनाइट8 स्पोर्ट्स 2 और यूनाइट8 स्पोर्ट्स 2 HD चैनल शामिल हैं। हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में प्रसारण उपलब्ध रहेगा।
10. लाइव स्ट्रीमिंग कहां होगी?ट
मोबाइल और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मैच और ओपनिंग सेरेमनी की लाइव स्ट्रीमिंग जी5 एप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।
Source link
#सलम #हयक #क #मजदग…शकर #क #डस #शफफ #वशवकप #क #पहल #रत #हग #शनदरकबकह #दख #सकग #लइव #Fifa #World #Cup #Opening #Ceremony #Perform #Watch #Live



