सवारी बैठाने को लेकर 2 कंडक्टरों के बीच मारपीट:  लात-घूंसे चले, यात्रियों में अफरा-तफरी मची; पुलिस बोली- किसी ने शिकायत दर्ज नहीं कराई – Niwari News

निवाड़ी के पृथ्वीपुर बस स्टैंड पर सवारी बैठाने को लेकर दो बसों के कंडक्टरों के बीच मारपीट हो गई। दोनों के बीच लात-घूंसे चलने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग कराया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर हो रहा है। सवारी बैठाने को लेकर हुआ विवाद बताया जा रहा है कि बस स्टैंड पर दो बसें खड़ी थीं। दोनों के कंडक्टर यात्रियों को अपनी-अपनी बस में बैठाने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान सवारी बैठाने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों कंडक्टर एक-दूसरे से भिड़ गए और मारपीट शुरू हो गई। वीडियो में दोनों एक-दूसरे पर हमला करते नजर आ रहे हैं। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने दोनों को अलग कराने की कोशिश की। घटना के दौरान किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया। इसमें दोनों कंडक्टरों के बीच मारपीट होती दिखाई दे रही है। थाना प्रभारी बोले- शिकायत नहीं मिली पृथ्वीपुर थाना प्रभारी गौरव राजौरिया ने बताया कि मामले में अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। शिकायत मिलने के बाद ही पुलिस की ओर से आगे की कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट होगी।

Source link
#सवर #बठन #क #लकर #कडकटर #क #बच #मरपट #लतघस #चल #यतरय #म #अफरतफर #मच #पलस #बल #कस #न #शकयत #दरज #नह #करई #Niwari #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *