पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो आरोपितों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार 45 वर्षीय नरेंद्र सिंह खजूरी कलां स…और पढ़ें

HighLights
- बिस्किट पर संदेह होने पर उन्होंने एक ज्वेलर से उसकी जांच कराई।
- जांच में पता चला कि वह सोने का नहीं, बल्कि नकली धातु का बना है।
- इसके बाद पीड़ित ने अवधपुरी थाने में एक प्रॉपर शिकायत दर्ज कराई।
नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। राजधानी के अवधपुरी थाना क्षेत्र में सस्ते दाम पर सोने का बिस्किट दिलाने का झांसा देकर एक पत्रकार से 16 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपितों ने असली सोने का बिस्किट बताकर नकली धातु का बिस्किट बेच दिया। अगले दिन सोनार से जांच कराने पर धोखाधड़ी का खुलासा हुआ।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो आरोपितों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार 45 वर्षीय नरेंद्र सिंह खजूरी कलां स्थित राजौरा फार्म हाउस में रहते हैं।
उनकी पहचान नवीन श्रीवास्तव से थी। नवीन ने उन्हें बताया कि उसके एक परिचित के पास सोने का बिस्किट है, जिसे आर्थिक जरूरत के चलते बाजार मूल्य से कम कीमत पर बेचा जा रहा है।
इसके बाद उसने नरेंद्र की मुलाकात अनिल सिंह से कराई। बातचीत के बाद 21 जुलाई को 16 लाख रुपये में सौदा तय हुआ और नरेंद्र ने रकम देकर बिस्कुट खरीद लिया।
अगले दिन बिस्किट पर संदेह होने पर उन्होंने एक ज्वेलर से उसकी जांच कराई। जांच में पता चला कि वह सोने का नहीं, बल्कि नकली धातु का बना है। इसके बाद पीड़ित ने अवधपुरी थाने में शिकायत दर्ज कराई।
Source link
#ससत #सन #क #झस #दकर #पतरकर #स #लख #क #ठग #असल #बतकर #थमय #नकल #बसकट


