![]()
मंडला सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने दिल्ली एम्स में डेंगू के इलाज पर विपक्ष के सवालों का जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि उन्हें डेंगू हुआ था, लेकिन अब वे पूरी तरह स्वस्थ हैं। ज्यादा खाना खाओ और आराम करो कुलस्ते ने कहा, “मैं खड़ा हूं सामने, मुझे डेंगू हुआ था। डेंगू से कोई मरता नहीं है। ज्यादा खाना खाओ, ज्यादा पानी पियो और आराम करो।” सांसद 18 सितंबर को मंडला में तबीयत खराब होने के बाद दिल्ली गए थे। एम्स में जांच के बाद उन्हें डेंगू होने का पता चला। इलाज के बाद स्वस्थ होकर वे मंडला लौटे और शनिवार को एक कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान निवास विधायक चैन सिंह वरकड़े के सवालों पर कुलस्ते ने कहा, “चैन सिंह कहें तो क्या करें, क्या उनके कहने से मैं मरूंगा?” कांग्रेस MLA बोले- स्वास्थ्य मंत्री रहने के बाद भी इलाज के लिए दिल्ली गए विधायक वरकड़े ने मंडला की स्वास्थ्य सुविधाओं पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कुलस्ते 35-36 वर्षों से सांसद और कई बार केंद्रीय मंत्री और स्वास्थ्य मंत्री भी रहे, फिर भी उन्हें इलाज के लिए दिल्ली एम्स जाना पड़ा। वरकड़े ने यह भी कहा कि एम्स कांग्रेस सरकार ने बनवाया था। उन्होंने मंडला के जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी और गरीब लोगों के इलाज के विकल्पों पर सवाल उठाए।
Source link
#ससद #कलसत #बल #डग #स #कई #मरत #नह #वधयक #चन #सह #न #एमस #म #इलज #पर #घर #आम #जनत #कय #हग #Mandla #News


