साइबर ठगी के मामले में  तेलंगाना पुलिस की इंदौर में दबिश, खजराना-पलासिया से तीन को पकड़ा

साइबर ठगी के मामले में तेलंगाना पुलिस की इंदौर में दबिश, खजराना-पलासिया से तीन को पकड़ा

साइबर ठगी के एक मामले की जांच के सिलसिले में रविवार सुबह तेलंगाना पुलिस की टीम इंदौर पहुंची और फ्रॉड करने वाले गिरोह के ठिकानों पर दबिश दी। स्थानीय पु…और पढ़ें

Publish Date: Sun, 28 Jun 2026 01:37:06 PM (IST)Updated Date: Sun, 28 Jun 2026 01:37:06 PM (IST)

साइबर ठगी के मामले में  तेलंगाना पुलिस की इंदौर में दबिश, खजराना-पलासिया से तीन को पकड़ा
तेलंगाना पुलिस की साइबर ठगी मामले में इंदौर में दबिश, खजराना- पलासिया से तीन को पकड़ा। (नईदुनिया प्रतिनिधि)

HighLights

  1. रविवार सुबह तेलंगाना पुलिस की टीम इंदौर पहुंची और फ्रॉड करने वाले गिरोह के ठिकानों पर दबिश दी
  2. टीम पहले पुलिस कंट्रोल रूम पहुंची, जहां आवश्यक औपचारिकताओं के बाद उसे खजराना थाने भेजा गया
  3. स्थानीय पुलिस की मदद से एक संदिग्ध की पहचान कर उसे हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की गई

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। साइबर ठगी के एक मामले की जांच के सिलसिले में रविवार सुबह तेलंगाना पुलिस की टीम इंदौर पहुंची और फ्रॉड करने वाले गिरोह के ठिकानों पर दबिश दी । टीम पहले पलासिया स्थित पुलिस कंट्रोल रूम पहुंची, जहां आवश्यक औपचारिकताओं के बाद उसे खजराना थाने भेजा गया। स्थानीय पुलिस की मदद से एक संदिग्ध की पहचान कर उसे हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की गई।

खजराना थाना प्रभारी मनोज सेंधव मुताबिक, हैदराबाद के साइबर थाना में केस दर्ज हुआ है ।फ्रॉड से जुड़े आरोपियों की तलाश में पुलिस आई इंदौर आई थी। पुलिस ने सबसे पहले बुरहानपुर के सुमित अहीर को भोपाल की गुलमोहर कॉलोनी से गिरफ्तार किया। पुलिस सभी का मोबाइल टॉवर लोकेशन से पीछा कर रही थी । उसके बाद खजराना पुलिस की मदद ली और तिलक साहिवाल को ओल्ड पलासिया से पकड़ा तिलक भी बुरहानपुर का रहने वाला है। तीसरे आरोपित कपिल अहीर को खजराना थाना क्षेत्र से पकड़ा । कपिल भी सिरपुर खंडवा का रहने वाला है ।

खजराना पुलिस ने किया सहयोग

खजराना थाना प्रभारी मनोज सेंधव के अनुसार, तेलंगाना पुलिस ने साइबर ठगी के एक आरोपी के संबंध में जानकारी साझा की थी। इसके बाद स्थानीय स्तर पर आरोपी की पहचान कर उसे तेलंगाना पुलिस के सुपुर्द किया गया। कार्रवाई के दौरान खजराना पुलिस पूरी प्रक्रिया में साथ रही। पुलिस के मुताबिक आरोपितों ने साइबर फ्रॉड के लिए खाते उपलब्ध कराए थे। इनके खातों में ठगी की रकम जमा हुई थी। पुलिस तीनों का ट्रांजिट रिमांड ले रही है।

युवक को अगवा कर तीन दिन घुमाया,कार का खर्चा लेकर छोड़ा

इंदौर। कार रेंट कंपनी के संचालक और उसके साथी ने रुपयों के लिए एक युवक को अगवा कर लिया। उसके साथ मारपीट की और रुपये लेने के बाद छोड़ा। संयोगितागंज पुलिस ने शनिवार रात केस दर्ज कर दोनों को पकड़ लिया। हालांकि कायमी के लिए पीड़ित को दो थानों को चक्कर लगाने पड़े।

टीआइ केपी यादव के अनुसार अंश सुड़ौले निवासी ललितपुर की शिकायत पर रोहित यदुवंशी और कासिम के खिलाफ केस दर्ज किया है। रोहित की निपानिया में गो विथ के नाम से कार रेंटल कंपनी है। टीआइ के अनुसार अंश 19 जून को दोस्त की शादी में आया था। उसने दो हजार रुपये प्रतिदिन के हिसाब से कार किराये पर ली थी। उससे कार का एक्सीडेंट हो गया और तीन दिन तक कार नहीं लौटाई। रोहित ने जीपीएस लोकेशन से कार ढूंढी और अंश को बंधक बना लिया। उससे खर्चे के 95 हजार रुपये मांगे। रोहित ने दोस्त कासिम की मदद से से अंश को तीन दिन रखा और उसके पिता से 49 हजार रुपये वसूल कर लिए। घटना को लेकर स्वजन परेशान हुए तो पुलिस को सूचना दी।

Source link
#सइबर #ठग #क #ममल #म #तलगन #पलस #क #इदर #म #दबश #खजरनपलसय #स #तन #क #पकड

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *