![]()
सागर में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के मामले में आरोपी सिद्धार्थ सिंह कुशवाहा और राजकुमारी कुशवाहा को जबलपुर हाईकोर्ट से अंतरिम राहत मिली है। प्रशासन आरोपियों के घरों पर बुलडोजर कार्रवाई की तैयारी कर रहा था। दोनों ने सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन का हवाला देते हुए कार्रवाई रोकने की मांग की थी। गुरुवार को सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने घर तोड़ने की कार्रवाई पर अंतरिम रोक लगा दी और मामले की अगली सुनवाई शुक्रवार के लिए तय की। दोनों आरोपियों पर अवैध शराब नेटवर्क से जुड़े होने के आरोप हैं। जहरीली शराब मामले में पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि फरार आरोपियों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई जारी है। दो शराब दुकानों के लाइसेंस रद्द प्रशासन ने विनायका और बंडा थाना क्षेत्रों में आपराधिक मामलों में संलिप्तता पाए जाने के बाद मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 के तहत दो शराब दुकानों के कंपोजिट लाइसेंस तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिए हैं। मगरधा समूह के लाइसेंसधारी सिद्धार्थ सिंह कुशवाहा और बरेठी दुकान के लाइसेंसधारी यशवंत सिंह ठाकुर के लाइसेंस निरस्त किए गए हैं। क्रशर की खनिज लीज भी निरस्त बंडा प्रकरण से जुड़े आरोपी सिद्धार्थ सिंह कुशवाहा की ग्राम मसवासी स्थित पत्थर क्रशर की खनिज लीज भी प्रशासन ने निरस्त कर दी है। प्रशासन के अनुसार, नियमों के लगातार उल्लंघन और निर्धारित समय-सीमा का पालन नहीं करने के कारण यह कार्रवाई की गई है। फिलहाल हाईकोर्ट के अंतरिम आदेश के बाद आरोपियों के घरों पर प्रस्तावित बुलडोजर कार्रवाई रुक गई है। मामले में अदालत के आगे के निर्देश पर कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट होगी।
Source link
#सगर #जहरल #शरब #कस #म #आरपय #क #रहत #जबलपर #हईकरट #न #घर #पर #बलडजर #कररवई #पर #लगई #अतरम #रक #आज #फर #ममल #म #सनवई #Jabalpur #News


