![]()
सागर में लो प्रेशर एरिया और मानसून टर्फ के असर से सागर जिले में बारिश का दौर जारी है। रविवार सुबह से शहर समेत ग्रामीण इलाकों में काले-घने बादल छाए हुए हैं और रुक-रुककर बारिश हो रही है। बारिश के चलते दिन और रात के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। मालथौन में सबसे ज्यादा 80 मिमी बारिश शनिवार रात से शुरू हुआ बारिश का दौर रविवार को भी जारी रहा। जिले में सबसे ज्यादा बारिश मालथौन में 80 मिमी यानी 3 इंच से अधिक दर्ज की गई। वहीं गढ़ाकोटा में करीब एक इंच बारिश हुई। सागर, जैसीनगर, रहली और खुरई में करीब आधा इंच बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा बीना, बंडा, शाहगढ़, केसली और देवरी में भी हल्की बारिश हुई। पिछले 24 घंटे में जिले में 17.8 मिमी यानी 0.7 इंच औसत बारिश दर्ज की गई है। बंगाल की खाड़ी का सिस्टम डिप्रेशन में बदला मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के पूर्वी हिस्से में स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय लो प्रेशर एरिया अब डिप्रेशन में बदल गया है। इसका सबसे ज्यादा असर प्रदेश के पूर्वी हिस्से में रहने की संभावना है। इसके चलते सागर संभाग के जिलों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने जिले में अगले 24 घंटे के दौरान भी बारिश की संभावना जताई है। पिछले साल से 41% कम बारिश सागर जिले में इस सीजन अब तक 513.6 मिमी यानी 20.2 इंच औसत बारिश दर्ज हो चुकी है। पिछले साल 16 अगस्त तक जिले में 34.6 इंच औसत बारिश हुई थी। जिले की सामान्य बारिश 48.4 इंच है, जिसके मुकाबले अब तक करीब 41.74 प्रतिशत बारिश हुई है। आंकड़ों के मुताबिक, इस साल पिछले वर्ष की तुलना में करीब 41 प्रतिशत कम बारिश हुई है। बारिश से तापमान में गिरावट बारिश के चलते सागर में तापमान में भी गिरावट आई है। रविवार को अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर के समय भी रुक-रुककर बारिश होने से मौसम सुहाना बना हुआ है।
Source link
#सगर #म #ल #परशर #और #मनसन #टरफ #क #असर #जल #म #घट #म #मम #बरश #पछल #सल #स #कम #बरश #Sagar #News


