सात दिन से लापता नाबालिग चित्रकूट में मिली:  दो महीने पहले भी घर से गायब हुई थी छात्रा, वन स्टॉप सेंटर भेजी – Gwalior News

सात दिन से लापता नाबालिग चित्रकूट में मिली: दो महीने पहले भी घर से गायब हुई थी छात्रा, वन स्टॉप सेंटर भेजी – Gwalior News

सात दिन से लापता नाबालिग चित्रकूट में मिली:  दो महीने पहले भी घर से गायब हुई थी छात्रा, वन स्टॉप सेंटर भेजी – Gwalior News


ग्वालियर में सात दिन पहले महाराजपुरा से लापता हुई 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा को पुलिस ने बरामद कर लिया है। नाबालिग दो महीने पहले अप्रैल 2026 में भी लापता हो गई थी, तब पुलिस ने चित्रकूट से उसे बरामद किया था। इस बार भी पुलिस ने बिना देर किए CCTV कैमरे खंगाले और रूट मैपिंग कर नाबालिग को ट्रैस कर बरामद किया है। नाबालिग ने घर जाने से इनकार कर दिया है, जि​स पर उसे वन स्टॉप सेंटर में रखा गया है। 21 जून को शताब्दीपुरम में घर से हुई थी लापता महाराजपुरा थाना पुलिस बताया कि 21 जून को शताब्दीपुरम में रहने वाली एक 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा अपने घर से अचानक लापता हो गई थी। परिजन ने अपने स्तर पर तलाश करने के बाद महाराजपुरा थाना पुलिस को मामले की सूचना दी। लापता नाबालिग मूल रूप से भिंड की रहने वाली है, लेकिन पढ़ाई के लिए अभी महाराजपुरा इलाके में रह रहे थे। मामला नाबालिग बच्ची के लापता होने से जुड़ा था, इसलिए सीएसपी महाराजपुरा नागेंद्र सिंह सिकरवार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक यशवंत गोयल ने तत्कासल एक सर्च टीम का गठन किया। ऐसे हुई बरामदगी पुलिस टीम ने शताब्दीपुरम और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, कुछ संदेहियों को राउंडअप कर पूछताछ की और अपने मुखबिर तंत्र को एक्टिव किया। पुलिस की इस चौतरफा घेराबंदी और त्वरित कार्रवाई के चलते रविवार शाम को पुलिस ने रूट मैपिंग कर छात्रा का पता लगाया और उसे शहर के पास से ही बरामद कर लिया है। पुलिस छात्रा को बरामद कर लाई, लेकिन उसने घर जाने से मना कर दिया है। जिस कारण फिलहाल उसे वन स्टॉप सेंटर भेज दिया गया है। अप्रैल माह में चित्रकूट से बरामद की थी नाबालिग पुलिस जांच और काउंसलिंग के दौरान इस बालिका से जुड़ा एक और चौंकाने वाला पहलू सामने आया। थाना पुलिस के रिकॉर्ड के मुताबिक, यह नाबालिग पहले भी घर से बिना बताए भाग चुकी है। 1 अप्रैल 2026 को भी यह बालिका अचानक घर से लापता हो गई थी। तब महाराजपुरा पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे चित्रकूट (उत्तर प्रदेश) से सकुशल दस्तयाब कर माता-पिता के सुपुर्द किया था। महाराजपुरा थाना प्रभारी यशवंत गोयल ने बताया- सात दिन पहले एक 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा लापता हो गई थी। मामले की संवेदनशीलता को समझते हुए हमारी टीम ने सबसे पहले सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से रूट मैपिंग की और पता लगाया कि नाबालिग किस ओर गई है। इसके बाद एक्शन लेकर बालिका को बरामद किया है। प्रॉपर काउंसलिंग के लिए उसे अभी वन स्टॉप सेंटर में रखा है।

Source link
#सत #दन #स #लपत #नबलग #चतरकट #म #मल #द #महन #पहल #भ #घर #स #गयब #हई #थ #छतर #वन #सटप #सटर #भज #Gwalior #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *