साप्ताहिक राशिफल:28 सितंबर से 4 अक्तूबर तक इन राशियों को रहना होगा सावधान, जानें सभी 12 राशियों का हाल – Weekly Horoscope 28 September To 04 October 2026 Saptahik Rashifal In Hindi

साप्ताहिक राशिफल:28 सितंबर से 4 अक्तूबर तक इन राशियों को रहना होगा सावधान, जानें सभी 12 राशियों का हाल – Weekly Horoscope 28 September To 04 October 2026 Saptahik Rashifal In Hindi

सितंबर का अंतिम सप्ताह और अक्तूबर की शुरुआत यानी 28 सितंबर से 04 अक्तूबर 2026 का समय ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस सप्ताह बुध तुला राशि में रहेंगे, जहां पहले से शुक्र की स्थिति है। ऐसे में बातचीत, व्यापार, साझेदारी, रिश्तों और आर्थिक फैसलों से जुड़े विषय प्रमुख रह सकते हैं। वहीं 3 अक्तूबर को शुक्र तुला राशि में वक्री हो जाएंगे, जो इस सप्ताह का प्रमुख ग्रह परिवर्तन रहेगा। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार शुक्र के वक्री होने से प्रेम, वैवाहिक जीवन, साझेदारी, धन और भौतिक सुख-सुविधाओं से जुड़े मामलों में पुनर्विचार या पुराने विषयों की समीक्षा की स्थिति बन सकती है।

इस दौरान सूर्य कन्या राशि, मंगल और गुरु कर्क राशि, शनि वक्री होकर मीन राशि तथा राहु-केतु क्रमशः कुंभ और सिंह राशि में रहेंगे। ग्रहों की इन स्थितियों का प्रभाव अलग-अलग राशियों पर अलग तरह से पड़ सकता है। कुछ जातकों के लिए करियर, धन और कार्यक्षेत्र में नए अवसर सामने आ सकते हैं, जबकि कुछ लोगों को खर्च, रिश्तों, पारिवारिक मामलों और जल्दबाजी में लिए गए फैसलों को लेकर सावधानी बरतनी होगी। आइए जानते हैं 28 सितंबर से 04 अक्तूबर 2026 तक का साप्ताहिक राशिफल।




Weekly Horoscope 28 September to 04 October 2026 saptahik rashifal in hindi

weekly rashifal
– फोटो : amar ujala


मेष

मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायक कहा जाएगा। इस सप्ताह मेष राशि के जातकों को अपने काम बेहद सावधानी और सूझबूझ से करने की आवश्यकता रहेगी। सप्ताह की शुरुआत से ही आपको घर और बाहर दोनों जगह तमाम कुछेक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह अपने कामकाज में भूलकर भी लापरवाही नहीं करनी चाहिए अन्यथा आप अपने उच्च अधिकारी के गुस्से के शिकार हो सकते हैं। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको इस दौरान आपको लाभ प्राप्ति के लिए शॉर्टकट अपनाने या फिर नियमों का उल्लंघन करने से बचना चाहिए।

यदि आप सूझबूझ और समझदारी से कारोबारी निर्णय लेते हैं तो सप्ताह के अंत तक अपने व्यवसाय को पटरी पर लाते हुए मनचाहा लाभ प्राप्त कर सकेंगे। हालांकि इस हफ्ते आय के मुकाबले खर्च की अधिकता बनी रहेगी। युवा वर्ग को इस सप्ताह गलत लोगों की संगति करने से बचना चाहिए, अन्यथा ऐसे लोग आपको अपने लक्ष्य से भटका सकते हैं। सप्ताह के उत्तरार्ध में निजी अथवा करियर-कारोबार से जुड़े फैसले लेते समय अपने शुभचिंतकों और वरिष्ठों की सलाह को नजरअंदाज करने की भूल न करें। प्रेम संबंध अथवा दांपत्य जीवन से जुड़ी समस्याओं का समाधान खोजते समय धैर्य और विवेक से काम लें।

उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर दूध एवं जल अर्पित करके शिवाष्टकं का पाठ करें।


Weekly Horoscope 28 September to 04 October 2026 saptahik rashifal in hindi

weekly rashifal
– फोटो : amar ujala


वृषभ

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सुख-सौभाग्य को लिए हुए रहेगा। सप्ताह की शुरुआत से ही आपके सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होंगे और आपको करियर-कारोबार में अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। सप्ताह की शुरुआत में आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। इस दौरान किसी वरिष्ठ या प्रभावी व्यक्ति की मदद से लंबे समय से चली आ रही कोई पारिवारिक समस्या का समाधान निकल आएगा। पूरे सप्ताह परिजनों के मध्य प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। सप्ताह के पूर्वार्ध में विद्यार्थी वर्ग को परीक्षा-प्रतियोगिता में मनचाहा परिणाम प्राप्त हो सकता है। इस दौरान छात्र वर्ग पूरे मनोयोग से पढ़ाई-लिखाई करेंगे। इस सप्ताह वृषभ राशि के नौकरीपेशा जातकों की कार्यक्षेत्र में प्रशंसा होगी।

उच्च अधिकारी आपके कामकाज से प्रसन्न होकर आपको बड़ा पुरस्कार या जिम्मेदारी दे सकते हैं। यदि आप व्यवसायी हैं तो इस सप्ताह व्यापारिक लाभ अनुकूल रहेगा। इस सप्ताह व्यवसायी वर्ग बाजार में आई तेजी को देखकर उत्साहित रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी धार्मिक-आध्यात्मिक कार्यक्रम में स्वजनों के साथ समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। भाई-बंधुओं से मनचाहा सहयोग और समर्थन प्राप्त होगा। प्रेम प्रसंग में अनुकूलता बनी रहेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

उपाय: प्रतिदिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा तथा श्री सूक्त का पाठ करें।

 


Weekly Horoscope 28 September to 04 October 2026 saptahik rashifal in hindi

weekly rashifal
– फोटो : amar ujala


मिथुन

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह औसत फलदायी कहा जाएगा। इस सप्ताह आपको करियर और कारोबार में काफी उतार-चढ़ाव भरी स्थितियों से गुजरना पड़ सकता है। यदि आप व्यवसायी हैं तो आपको धन के लेनदेन में सावधानी बरतनी चाहिए और किसी को पैसे अथवा माल उधार देने से बचना चाहिए। यदि आप किसी नये कार्य शुरुआत की योजना बना रहे हैं तो आपको ऐसा करने से पहले अपने शुभचिंतकों की सलाह लेने के साथ ही साथ उचित समय का इंतजार करना चाहिए। इस सप्ताह आपके सिर पर अचानक से कुछेक बड़े खर्च आ सकते हैं।

अनावश्यक खर्चों के बढ़ने से आपका बना-बनाया बजट गड़बड़ा सकता है, जिससे आपका मन खिन्न रहेगा। सप्ताह के मध्य में किसी प्रिय व्यक्ति के साथ वाद-विवाद होने की आशंका बनी रहेगी। इस दौरान संतान पक्ष से जुड़ी कोई बड़ी समस्या भी आपकी चिंता का कारण बनेगी। मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह न सिर्फ अपने संबंधों बल्कि अपनी सेहत पर भी विशेष ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। इस हफ्ते आपको मौसमी बीमारी को लेकर खूब सतर्क रहना होगा, अन्यथा शारीरिक एवं मानसिक कष्ट मिल सकता है। प्रेम प्रसंग में अपने पार्टनर की भावनाओं को ठेस पहुंचाने से बचें अन्यथा संबंधों में दरार आ सकती है।

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री गणेश जी की पूजा में एवं गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।


Weekly Horoscope 28 September to 04 October 2026 saptahik rashifal in hindi

weekly rashifal
– फोटो : amar ujala


कर्क

कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य फलदायी कहा जाएगा। इस सप्ताह इस राशि के जातकों को अपना काम निकालने के लिए कुछेक चीजों से समझौता करना पड़ सकता है। कुछेक चीजों को लेकर आपका मन आशंकित भी रह सकता है। कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह किसी भी बड़े फैसले को असमंजस की स्थिति में लेने से बचना चाहिए। सप्ताह की शुरुआत में आपका स्वास्थ्य पक्ष कुछ प्रभावित रह सकता है। इस दौरान अपनी दिनचर्या और खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत रहेगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह सप्ताह मिले जुले फल देने वाला कहा जाएगा।

कार्यक्षेत्र में आप अपने विवेक से किसी भी मसले को सुलझाने और अपने टारगेट को अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास से पूरा करने में अंतत: कामयाब हो जाएंगे। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको सप्ताह के उत्तरार्ध में जोखिम भरे निवेश से बचने की आवश्यकता है। छात्र वर्ग को कठिन परिश्रम करने पर मनचाही सफलता प्राप्त हो सकेगी। इस सप्ताह परिवार के किसी बुजुर्ग की सेहत और कुछ अनचाहे खर्च आपकी चिंता का कारण बन सकती है। प्रेम प्रसंग में सावधानी के साथ कदम बढ़ाएं।

उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा एवं रुद्राष्टकं का पाठ करें।


Source link
#सपतहक #रशफल28 #सतबर #स #अकतबर #तक #इन #रशय #क #रहन #हग #सवधन #जन #सभ #रशय #क #हल #Weekly #Horoscope #September #October #Saptahik #Rashifal #Hindi

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *