साफ करने के बाद भी डस्टबिन से नहीं जाती गंध? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती – Why Does The Dustbin Still Smell Bad Even After Washing

साफ करने के बाद भी डस्टबिन से नहीं जाती गंध? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती – Why Does The Dustbin Still Smell Bad Even After Washing

डस्टबिन में गीला कचरा रखने पर सब्जियों के छिलकों, बचे खाने और दूसरे कचरे से थोड़ा-बहुत पानी या रस निकल सकता है। यह डस्टबिन के नीचे या किनारों पर चिपक जाता है। कई बार सामान्य तरीके से पानी डालकर धोने पर यह पूरी तरह साफ नहीं होता। बाद में यही जमा गंदगी बदबू करती रहती है, खासकर जब डस्टबिन को दोबारा बंद कर दिया जाए। तो आज की खबर में हम आपको इसी खबर के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।





Why Does the Dustbin Still Smell Bad Even After Washing

डस्टबिन धोने के बाद भी आती है बदबू?
– फोटो : freepik


सिर्फ अंदर नहीं, ढक्कन भी करें साफ

अगर आपके डस्टबिन में ढक्कन लगा है तो उसे भी अच्छी तरह साफ करना जरूरी है। कचरे की गंध और गंदगी ढक्कन के नीचे, किनारों और उसकी जोड़ वाली जगहों पर जमा हो सकती है। कई लोग डस्टबिन का अंदर वाला हिस्सा धो देते हैं, लेकिन ढक्कन को सिर्फ कपड़े से पोंछकर छोड़ देते हैं। ऐसे में बदबू पूरी तरह खत्म नहीं होती।


Why Does the Dustbin Still Smell Bad Even After Washing

डस्टबिन धोने के बाद भी आती है बदबू?
– फोटो : freepik.com


डस्टबिन धोने के बाद गीला छोड़ना भी गलती

डस्टबिन को धोने के बाद अगर उसके अंदर पानी रह गया और उसे तुरंत बंद कर दिया गया तो नमी अंदर फंसी रहती है। इससे बची हुई गंदगी और कचरे की गंध ज्यादा देर तक बनी रह सकती है। इसलिए धोने के बाद डस्टबिन को अच्छी तरह सुखाना बहुत जरूरी है। हो सके तो कुछ देर उसे खुला रखकर पूरी तरह सूखने दें।


Why Does the Dustbin Still Smell Bad Even After Washing

डस्टबिन धोने के बाद भी आती है बदबू?
– फोटो : freepik.com


 प्लास्टिक के डस्टबिन में गंध ज्यादा टिक सकती है

प्लास्टिक की सतह पर खाने और कचरे की तेज गंध कुछ समय तक बनी रह सकती है। खासकर अगर डस्टबिन में लंबे समय तक गीला या तेज गंध वाला कचरा पड़ा रहा हो, तो धोने के बाद भी हल्की smell महसूस हो सकती है। ऐसे डस्टबिन में कचरा ज्यादा देर तक जमा न होने दें और नियमित रूप से सफाई करते रहें।


Why Does the Dustbin Still Smell Bad Even After Washing

डस्टबिन धोने के बाद भी आती है बदबू?
– फोटो : freepik.com


बदबू दूर करने के लिए क्या करें?

डस्टबिन खाली करने के बाद अंदर और बाहर दोनों हिस्सों को साफ करें। हल्के साबुन या डिश वॉश से धोकर साफ पानी से अच्छी तरह साफ करें। इसके बाद डस्टबिन को पूरी तरह सुखाएं। अगर बदबू बार-बार लौट रही है तो डस्टबिन के नीचे, ढक्कन, किनारों और किसी भी छोटे जोड़ को जरूर चेक करें। वहां थोड़ी सी जमा गंदगी भी इसकी वजह हो सकती है। सबसे जरूरी बात यह है कि गीला कचरा लंबे समय तक डस्टबिन में न पड़ा रहने दें। इससे बदबू बढ़ने की संभावना ज्यादा रहती है।

तेल के छींटों से बार-बार जल जाते हैं हाथ? किचन की ये गलती तुरंत छोड़ दें

सावधान: क्या गाड़ी में 100 रुपये का पेट्रोल भरवाना सही या गलत? यहां जानें इसके फायदे और नुकसान


Source link
#सफ #करन #क #बद #भ #डसटबन #स #नह #जत #गध #कह #आप #त #नह #कर #रह #य #गलत #Dustbin #Smell #Bad #Washing

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *