सावन के पहले दिन शिवालयों में जलाभिषेक शुरू:  सिवनी के प्रमुख मंदिरों में रुद्राभिषेक, कांवड़ यात्रा की तैयारियां पूरी – Seoni News

सावन के पहले दिन शिवालयों में जलाभिषेक शुरू: सिवनी के प्रमुख मंदिरों में रुद्राभिषेक, कांवड़ यात्रा की तैयारियां पूरी – Seoni News

सावन महीने की शुरुआत गुरुवार से हो गई। पावन महीना आज से 28 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान चार सोमवार पड़ेंगे, जिनके लिए जिले के प्रमुख शिवालयों और मंदिरों में विशेष धार्मिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुबह ब्रह्म मुहूर्त से ही भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक, र

.

श्रद्धालु नदियों और अन्य पवित्र जल स्रोतों से कांवड़ में जल भरकर भगवान शिव का अभिषेक करेंगे। शहर के मठ मंदिर, शंकर मड़िया, बोरदई स्थित महाकालेश्वर मंदिर, भैरोगंज सोमवारी चौक शिव मंदिर, परतापुर रोड शिव मंदिर, बड़ी पुलिस लाइन शिव मंदिर, कटंगी रोड स्थित माता महाकाली मंदिर, गुरु रत्नेश्वर महादेव मंदिर दिघोरी और शिवधाम मठघोघरा सहित जिले के प्रमुख शिवालयों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

सावन के पहले दिन शिवालयों में जलाभिषेक शुरू:  सिवनी के प्रमुख मंदिरों में रुद्राभिषेक, कांवड़ यात्रा की तैयारियां पूरी – Seoni News

चारों सोमवार को होंगे विशेष आयोजन

सावन के प्रत्येक सोमवार को रुद्राभिषेक, पंचामृत एवं गंगाजल से अभिषेक, महामृत्युंजय जाप, शिव महापुराण कथा, भजन संध्या और प्रसाद वितरण जैसे धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मंदिर समितियों ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा और स्वयंसेवकों की तैनाती के साथ विशेष इंतजाम किए हैं। प्रमुख मंदिरों में यातायात व्यवस्था भी सुदृढ़ की गई है।

कांवड़ यात्राओं की भी तैयारी

सावन के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से कांवड़ यात्राएं भी निकाली जाएंगी। कांवड़ियों के लिए विश्राम स्थल, प्राथमिक उपचार और पेयजल की व्यवस्था की गई है। प्रशासन और मंदिर समितियां श्रद्धालुओं से अनुशासन बनाए रखने तथा पूजा-अर्चना के दौरान सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील कर रही हैं।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन मास भगवान शिव का प्रिय महीना है। इस दौरान विधि-विधान से पूजा, व्रत, रुद्राभिषेक और “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जाप करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं तथा परिवार में सुख, शांति, आरोग्य और समृद्धि का वास होता है। सावन के पहले दिन से ही जिले में शिवभक्ति का उल्लास दिखाई दे रहा है और पूरे माह धार्मिक आयोजनों की धूम रहने की संभावना है।

Source link
#सवन #क #पहल #दन #शवलय #म #जलभषक #शर #सवन #क #परमख #मदर #म #रदरभषक #कवड #यतर #क #तयरय #पर #Seoni #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *