साहिबा बाली:कंटेंट क्रिएटर को क्यों मिल रही धमकियां? गालियों से भरा इनबॉक्स; कहा- इस साल मैंने बहुत कुछ सुना – Actress Sahiba Bali Faces Online Abuse Over Post On Worship Durga Punish Women Says She Got Tired
“_id”:”6acf290bec3325ac6908c20b”,”slug”:”actress-sahiba-bali-faces-online-abuse-over-post-on-worship-durga-punish-women-says-she-got-tired-2026-10-14″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”साहिबा बाली: कंटेंट क्रिएटर को क्यों मिल रही धमकियां? गालियों से भरा इनबॉक्स; कहा- इस साल मैंने बहुत कुछ सुना”,”category”:”title”:”Bollywood”,”title_hn”:”बॉलीवुड”,”slug”:”bollywood”
साहिबा बाली – फोटो : इंस्टाग्राम@sahibabali
विस्तार
अभिनेत्री और कंटेंट क्रिएटर साहिबा बाली महिलाओं के प्रति समाज के दोहरे रवैये के बारे में बात करने को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने इस मामले से जुड़ा एक पोस्ट शेयर किया। इसके बाद उन्हें बुरे कमेंट्स और धमकियां मिलीं। उन्होंने इनके स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं। अभिनेत्री की पोस्ट में दुर्गा की पूजा और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान महिला प्रदर्शनकारियों पर की गई कार्रवाई के बीच तुलना की गई थी।