सिंगरौली के धनौजा मंदिर परिसर में युवक-युवती ने बनाई रील:  VIDEO; मंदिर प्रबंधन ने आपत्ति जताई, शिकायत दर्ज कराने की दी चेतावनी – Singrauli News

सिंगरौली के धनौजा मंदिर परिसर में युवक-युवती ने बनाई रील: VIDEO; मंदिर प्रबंधन ने आपत्ति जताई, शिकायत दर्ज कराने की दी चेतावनी – Singrauli News

सिंगरौली के धनौजा मंदिर परिसर में युवक-युवती ने बनाई रील:  VIDEO; मंदिर प्रबंधन ने आपत्ति जताई, शिकायत दर्ज कराने की दी चेतावनी – Singrauli News


सिंगरौली जिले के सरई थाना क्षेत्र स्थित मां धनौजा मंदिर परिसर में युवक और युवती द्वारा बनाई गई एक रील सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। वीडियो सामने आने के बाद मंदिर प्रबंधन और स्थानीय लोगों ने इस पर आपत्ति जताई है। वायरल वीडियो में युवक और युवती मंदिर परिसर के भीतर भोजपुरी गीत पर अभिनय और नृत्य करते नजर आ रहे हैं। मंदिर से जुड़े लोगों का कहना है कि धार्मिक स्थल आस्था और श्रद्धा का केंद्र होता है, इसलिए वहां इस तरह की गतिविधियां नहीं होनी चाहिए। मंदिर प्रबंधन ने जताई नाराजगी मंदिर प्रबंधन से जुड़े देव उर्मलिया ने वीडियो को आपत्तिजनक बताते हुए नाराजगी व्यक्त की है। उनका कहना है कि सोशल मीडिया पर लोकप्रियता पाने की कोशिश में कुछ लोग धार्मिक स्थलों की मर्यादा का ध्यान नहीं रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर में इस तरह की रील बनाना और उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित करना उचित नहीं है। ऐसे कृत्यों से लोगों की धार्मिक भावनाएं प्रभावित हो सकती हैं। दोबारा घटना होने पर शिकायत की चेतावनी देव उर्मलिया ने कहा कि भविष्य में यदि इस तरह की घटनाएं दोहराई जाती हैं तो संबंधित लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई जाएगी। मंदिर परिसर की गरिमा बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम भी उठाए जाएंगे। पुलिस में नहीं पहुंची औपचारिक शिकायत फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि, अब तक इस मामले में पुलिस के पास किसी प्रकार की औपचारिक शिकायत दर्ज होने की जानकारी सामने नहीं आई है। मंदिर प्रबंधन ने लोगों से धार्मिक स्थलों की मर्यादा और गरिमा बनाए रखने की अपील की है।

Source link
#सगरल #क #धनज #मदर #परसर #म #यवकयवत #न #बनई #रल #VIDEO #मदर #परबधन #न #आपतत #जतई #शकयत #दरज #करन #क #द #चतवन #Singrauli #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *