सिंगरौली: बैढ़न में पांच वर्षीय मासूम से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने कुछ ही घंटों में दबोचा

सिंगरौली: बैढ़न में पांच वर्षीय मासूम से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने कुछ ही घंटों में दबोचा

सिंगरौली: बैढ़न में पांच वर्षीय मासूम से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने कुछ ही घंटों में दबोचा

मासूम से दुष्कर्म
– फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

जिले के बैढ़न थाना क्षेत्र में पांच वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी रिश्ते में पीड़िता का नाना लगता है। पुलिस के अनुसार घटना की शिकायत मिलने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में टीम गठित की गई और कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 25 अक्टूबर 2026 को पीड़िता की मां ने बैढ़न थाने में लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि 23 अक्टूबर की शाम करीब 7 बजे उनकी पांच वर्षीय बेटी घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान आरोपी बच्ची और पड़ोस के एक अन्य बच्चे को मोटरसाइकिल से घुमाने के बहाने गांव की गौशाला की ओर ले गया।

ये भी पढ़ें- भोपाल आईएसबीटी में भीषण आग: वर्मा ट्रेवल्स की 7 बसें जलकर खाक, दक्षिण भारत जाने वाली बसों समेत कई ट्रिप निरस्त

आरोप है कि वहां आरोपी ने दूसरे बच्चे को बाहर खड़ा कर मासूम के साथ दुष्कर्म जैसी गंभीर घटना को अंजाम दिया। इसके बाद बच्ची को किसी को कुछ भी बताने पर डराया-धमकाया गया। बच्ची की शारीरिक स्थिति बिगड़ने और दर्द होने पर जब माता-पिता ने पूछताछ की, तब उसने घटना की जानकारी दी।

मामला दर्ज कर शुरू की गई कार्रवाई

शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शियाज केएम ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा तथा नगर पुलिस अधीक्षक विंध्यनगर हेमंत कुमार की निगरानी में बैढ़न थाना प्रभारी निरीक्षक अभिमन्यु द्विवेदी और पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2), 87, 64(2)(f), 65(2) तथा पॉक्सो अधिनियम की धारा 5एम/6 के तहत कार्रवाई की गई है।

Source link
#सगरल #बढन #म #पच #वरषय #मसम #स #दषकरम #क #आरप #गरफतर #पलस #न #कछ #ह #घट #म #दबच

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *