सितंबर के मुकाबले अक्टूबर में बढ़े 12715 यात्री, तीन हजार यात्रियों ने इंदौर एयरपोर्ट से की विदेश यात्रा

सितंबर के मुकाबले अक्टूबर में बढ़े 12715 यात्री, तीन हजार यात्रियों ने इंदौर एयरपोर्ट से की विदेश यात्रा

इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट से अक्टूबर माह में प्रतिदिन औसतन साढ़े दस हजार के करीब यात्रियों ने हवाई यात्रा की। इस माह करीब 3.23 लाख से अधिक यात्रियों ने आना-जाना किया।

Publish Date: Sun, 01 Nov 2026 09:39:54 AM (IST)Updated Date: Sun, 01 Nov 2026 09:39:54 AM (IST)

सितंबर के मुकाबले अक्टूबर में बढ़े 12715 यात्री, तीन हजार यात्रियों ने इंदौर एयरपोर्ट से की विदेश यात्रा
इंदौर एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले यात्रियों की बढ़ रही संख्या। -फाइल फोटो

HighLights

  1. इंदौर एयरपोर्ट पर अक्टूबर में 3.23 लाख यात्रियों ने की हवाई यात्रा
  2. औसतन साढ़े दस हजार यात्री रोजाना कर रहे सफर
  3. 3001 यात्रियों ने यूएई के अबू धाबी उड़ान से विदेश यात्रा की

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर : इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट से अक्टूबर माह में प्रतिदिन औसतन साढ़े दस हजार के करीब यात्रियों ने हवाई यात्रा की। इस माह करीब 3.23 लाख से अधिक यात्रियों ने आना-जाना किया।

सितंबर की अपेक्षा अक्टूबर में 12715 यात्रियों ने अधिक हवाई यात्रा की। इस अवधि में प्रतिदिन औसतन 78 उड़ानें संचालित हुई। अक्टूबर माह में 3001 यात्री इंदौर से विदेश यात्रा पर गए। इन यात्रियों ने इंदौर-अबूधाबी की उड़ान का विकल्प चुना।

3001 यात्रियों ने यूएई के अबू धाबी उड़ान से विदेश यात्रा की

दरअसल अक्टूबर माह में इंदौर एयरपोर्ट से तीन लाख 23 हजार 715 यात्रियों ने हवाई यात्रा की और 2441 उड़ानें संचालित हुईं। अक्टूबर माह में तीन लाख 20 हजार 714 यात्रियों ने इंदौर से देश के अन्य शहरों की हवाई यात्रा की, जबकि 3001 यात्रियों ने यूएई के अबू धाबी उड़ान से विदेश यात्रा की।

अक्टूबर में सितंबर की अपेक्षा 12715 यात्री बढ़ गए

अक्टूबर माह में सितंबर की अपेक्षा 12715 यात्री बढ़ गए। अक्टूबर में 323715 यात्रियों ने उड़ान भरी, जबकि सितंबर माह में 3.11 लाख यात्रियों ने हवाई यात्रा की थी। गौरतलब है कि इंदौर एयरपोर्ट से 12 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के 17 शहरों के लिए घरेलू उड़ानें संचालित होती हैं। जबकि एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान यूएई के अबू धाबी के लिए संचालित है।

विंटर सीजन में बढ़ेंगे यात्री

25 अक्टूबर से विंटर सीजन लागू हो चुका है और इसके साथ ही उड़ानों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई। वहीं दिसंबर तक कई रूटों पर उड़ानों की संख्या बढ़ सकती है। साथ ही क्रिसमस और विंटर सीजन की छुट्टियों में घूमने जाने वालों के कारण हवाई यात्रियों की संख्या बढ़ेगी। वहीं नई उड़ान शुरू होने से भी यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी होगी।

Source link
#सतबर #क #मकबल #अकटबर #म #बढ #यतर #तन #हजर #यतरय #न #इदर #एयरपरट #स #क #वदश #यतर

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *