![]()
सीधी जिले के बघवारी गांव के पास गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे एक पिकअप वाहन पलट गया। बताया जा रहा है कि ड्राइवर नशे में था। हादसे में ड्राइवर रामनाथ सिंह के पैर और सीने में चोट लगी। पिकअप सीधी से ब्यौहारी की ओर जा रही थी। ड्राइवर वाहन को संभाल नहीं पाया और वह पलट गई। वाहन में लदी सब्जियों के बोरे सड़क पर बिखर गए। हादसे के बाद ड्राइवर रामनाथ सिंह पिकअप के ऊपर ही लेटा रहा। वह उठ नहीं पा रहा था। मौके पर मौजूद लोगों ने एंबुलेंस बुलाई। सड़क पर सब्जियां बिखरने से मुख्य मार्ग पर लंबा जाम लग गया। करीब एक घंटे तक रास्ता बंद रहा, जिससे लोगों को परेशानी हुई। आसपास के लोगों ने मिलकर बोरे हटाए और रास्ता साफ किया।
Source link
#सध #म #नश #म #धत #डरइवर #क #पकअप #पलट #सबजय #क #बर #सडक #पर #बखर #चलक #पकअप #पर #ह #सत #रह #Sidhi #News


