“_id”:”6adcb487e3339ea4ec09ca80″,”slug”:”cbi-registered-case-against-a-mumbai-based-company-after-complaint-from-canara-bank-fraud-worth-212-34-crore-2026-10-24″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”सीबीआई: केनरा बैंक की शिकायत पर मुंबई की कंपनी के खिलाफ केस दर्ज, 212.34 करोड़ की धोखाधड़ी; कई जगहों पर रेड”,”category”:”title”:”India News”,”title_hn”:”देश”,”slug”:”india-news”

सीबीआई
– फोटो : ANI
विस्तार
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने कैनरा बैंक, सर्कल ऑफिस, बांद्रा (पूर्व), मुंबई की शिकायत पर आईएल एंड एफएस एनर्जी डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड और इसके प्रबंध निदेशकों/निदेशकों, सुनील वाधवा, अनूप सेठ, हरि शंकरन, रमेश चंद्र बावा, अरुण कुमार साहा के साथ-साथ अज्ञात लोक सेवकों और अज्ञात निजी व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इन पर धोखाधड़ी के लिए आपराधिक साजिश रचने और ‘भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम’ के तहत अपराध करने का आरोप है। इस वजह से शिकायतकर्ता बैंक को कथित तौर पर 212.34 करोड़ रुपये का गलत नुकसान हुआ है।
यह भी पढ़ें- बंगाल: दुर्गा पूजा के दौरान में ईसाई परिवारों पर हमले का आरोप, कांग्रेस ने अमित शाह से कार्रवाई की मांग की
आरोप है कि आरोपियों ने आपराधिक साजिश रची और तत्कालीन सिंडिकेट बैंक (अब कैनरा बैंक) की मुंबई स्थित एलसीबी शाखा से 100 करोड़ रुपये का टर्म लोन लिया, साथ ही लंदन शाखा से 50 मिलियन अमेरिकी डॉलर (यूएसडी) प्राप्त किए। कंपनी ने बैंक फंड का इस्तेमाल उसी उद्देश्य के लिए नहीं किया, जिसके लिए इसे मंजूर किया गया था। इस तरह बैंक के साथ धोखाधड़ी की गई। इसके अलावा, यह भी आरोप है कि कंपनी ने फंड को अपनी सहयोगी कंपनियों के जरिए दूसरी जगह भेज दिया (डायवर्ट कर दिया), जिससे बैंक को नुकसान हुआ।
यह भी पढ़ें- दिल्ली पुलिस मुख्यालय पहुंचे शाह-रेखा गुप्ता: इंडिया ब्लॉक की रैली से पहले कानून-व्यवस्था पर चर्चा, क्या होगा?
21 अक्तूबर को मामला दर्ज होने के बाद, सीबीआई ने मुंबई, दिल्ली और नोएडा आदि में आईएल एंड एफएस एनर्जी डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड’ के प्रबंध निदेशकों व दूसरे अधिकारियों से जुड़ी कई जगहों पर तलाशी ली। तलाशी के दौरान, जांच से जुड़े कई अहम दस्तावेज बरामद किए गए हैं। इनमें बैंक के दस्तावेज, डिपॉजिट स्लिप, म्यूचुअल फंड पोर्टफोलियो के कागजात, निदेशकों के बैंक खातों और संपत्तियों का विवरण, तथा कंपनी के लेजर आदि शामिल हैं। इस साजिश की पूरी गहराई का पता लगाने, इसमें शामिल सभी लोगों (जिनमें सरकारी अधिकारी और निजी व्यक्ति दोनों शामिल हैं) की भूमिका की पहचान करने, और लोन के रूप में ली गई रकम का अंतिम इस्तेमाल कहाँ हुआ, यह पता लगाने के लिए जांच जारी है।
Source link
#सबआईकनर #बक #क #शकयत #पर #मबई #क #कपन #क #खलफ #कस #दरज #करड #क #धखधड #कई #जगह #पर #रड #Cbi #Registered #Case #Mumbaibased #Company #Complaint #Canara #Bank #Fraud #Worth #Crore


