सीबीआई:सात करोड़ की एफडीआर क्लियर करने के लिए आयकर इंस्पेक्टर ने मांगी थी 60 लाख की घूस, अब तीन साल की कैद – Cbi Income Tax Inspector 60 Lakh Bribe For Fdr Clearance Worth 7 Crore Now Sentenced To Three Years In Prison

सीबीआई:सात करोड़ की एफडीआर क्लियर करने के लिए आयकर इंस्पेक्टर ने मांगी थी 60 लाख की घूस, अब तीन साल की कैद – Cbi Income Tax Inspector 60 Lakh Bribe For Fdr Clearance Worth 7 Crore Now Sentenced To Three Years In Prison

CBI Income Tax Inspector 60 lakh bribe for FDR clearance worth 7 crore now sentenced to three years in prison

CBI (सांकेतिक)
– फोटो : अमर उजाला

लखनऊ की सीबीआई कोर्ट ने बुधवार को, रिश्वत लेने के आरोपी धर्मशील अग्रवाल (जो उस समय लखनऊ में आयकर निरीक्षक थे) को दोषी ठहराया है। कोर्ट ने उन्हें तीन साल की कैद और 50,000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। सात करोड़ रुपये की एफडीआर क्लियर करने के लिए आयकर इंस्पेक्टर ने 60 लाख रुपये की रिश्वत देने की मांग की थी। इस बाबत शिकायतकर्ता ने केस दर्ज कराया था।


 

केंद्रीय जांच ब्यूरो ने यह मामला 03.10.2018 को दर्ज किया था। यह मामला कोलकाता की कंपनी ‘मेसर्स जेडी टेप्स प्राइवेट लिमिटेड’ के एक अधिकृत प्रतिनिधि की शिकायत पर दर्ज किया गया था। आरोप था कि आयकर विभाग द्वारा जब्त की गई 7 करोड़ रुपये की एफडीआर को क्लियर करने और जारी करने के बदले धर्मशील अग्रवाल ने 60 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। 

जांच पूरी होने के बाद, सीबीआई ने 30.11.2018 को धर्मशील अग्रवाल और एक निजी चार्टर्ड अकाउंटेंट के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की। मुकदमे की सुनवाई के बाद, न्यायालय ने तत्कालीन आयकर निरीक्षक (लखनऊ) धर्मशील अग्रवाल को दोषी करार दिया और उन्हें उक्त सजा सुनाई।

Source link
#सबआईसत #करड #क #एफडआर #कलयर #करन #क #लए #आयकर #इसपकटर #न #मग #थ #लख #क #घस #अब #तन #सल #क #कद #Cbi #Income #Tax #Inspector #Lakh #Bribe #Fdr #Clearance #Worth #Crore #Sentenced #Years #Prison

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *