सीहोर में आशा कार्यकर्ताओं ने किया चक्का जाम:  मानदेय और पेंडिंग सैलरी की मांगों को लेकर किया प्रदर्शन – Sehore News

सीहोर में आशा कार्यकर्ताओं ने किया चक्का जाम: मानदेय और पेंडिंग सैलरी की मांगों को लेकर किया प्रदर्शन – Sehore News

सीहोर में आशा कार्यकर्ताओं ने किया चक्का जाम:  मानदेय और पेंडिंग सैलरी की मांगों को लेकर किया प्रदर्शन – Sehore News


सीहोर में आशा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को अपनी लंबित मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भोपाल-इंदौर पुराने मार्ग पर कलेक्टोरेट के सामने चक्का जाम कर दिया। इससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। प्रदर्शन के दौरान आशा कार्यकर्ता रानी राठौर ने आरोप लगाया कि उनका मानदेय अभी तक नहीं मिला है, जिससे सभी कार्यकर्ता परेशान हैं। उन्होंने कहा कि उनसे 24-24 घंटे काम कराया जाता है, लेकिन उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सड़क पर बैठकर की नारेबाजी प्रदर्शन के दौरान कलेक्टोरेट मार्ग और वेदांता हार्ट केयर हॉस्पिटल के सामने बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ता बैंगनी रंग की साड़ी पहनकर सड़क पर बैठ गईं। उन्होंने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। मौके पर तैनात रहा पुलिस बल कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाने और यातायात सुचारू कराने का प्रयास किया। आशा कार्यकर्ताओं का कहना है कि जब तक उनकी लंबित मांगें पूरी नहीं होतीं और समय पर मानदेय मिलने की व्यवस्था नहीं होती, तब तक उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

Source link
#सहर #म #आश #करयकरतओ #न #कय #चकक #जम #मनदय #और #पडग #सलर #क #मग #क #लकर #कय #परदरशन #Sehore #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *