सीहोर में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी:  24 घंटे में 0.07 इंच वर्षा, मानसून सीजन में 26.99 इंच; अगले 48 घंटे बारिश के आसार – Sehore News

सीहोर में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी: 24 घंटे में 0.07 इंच वर्षा, मानसून सीजन में 26.99 इंच; अगले 48 घंटे बारिश के आसार – Sehore News

सीहोर में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी:  24 घंटे में 0.07 इंच वर्षा, मानसून सीजन में 26.99 इंच; अगले 48 घंटे बारिश के आसार – Sehore News


सीहोर जिले में मानसून की गतिविधियां लगातार बनी हुई हैं। अलग-अलग क्षेत्रों में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। भू-अभिलेख विभाग के 19 अगस्त को जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में जिले में औसतन 0.07 इंच बारिश दर्ज की गई। इसके साथ ही 1 जून से अब तक जिले की औसत वर्षा 26.99 इंच पहुंच गई है। चार क्षेत्रों में हुई बारिश पिछले 24 घंटे में सीहोर में 0.15 इंच, श्यामपुर में 0.07 इंच, इछावर में 0.19 इंच और रेहटी में 0.17 इंच बारिश दर्ज की गई। वहीं आष्टा, जावर, भैरूंदा और बुधनी में इस अवधि में बारिश नहीं हुई। रेहटी और सीहोर में सबसे ज्यादा बारिश 1 जून से अब तक सीहोर में 32.84 इंच बारिश हो चुकी है। रेहटी में 30.33 इंच, भैरूंदा में 27.12 इंच, बुधनी में 26.75 इंच, आष्टा में 26.18 इंच, इछावर में 26.02 इंच, श्यामपुर में 25.29 इंच और जावर में 21.45 इंच बारिश दर्ज की गई है। गत वर्ष इसी अवधि तक जिले में औसतन 28.59 इंच बारिश दर्ज हुई थी। इस लिहाज से इस साल की औसत बारिश अभी पिछले वर्ष के आंकड़े से कम है। अगले 48 घंटे बारिश के आसार मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र और मध्य भारत से होकर गुजर रही मानसूनी ट्रफ लाइन सक्रिय है। इसके प्रभाव से क्षेत्र में नमी बनी हुई है। अगले 48 घंटे के दौरान जिले में बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर तेज बौछारें भी पड़ सकती हैं।

Source link
#सहर #म #रकरककर #बरश #क #दर #जर #घट #म #इच #वरष #मनसन #सजन #म #इच #अगल #घट #बरश #क #आसर #Sehore #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *