सुरक्षा मानकों में कमियां पाए जाने पर तीन पटाखा फैक्ट्रियां हुई सील, इंदौर प्रशासन का एक्शन

सुरक्षा मानकों में कमियां पाए जाने पर तीन पटाखा फैक्ट्रियां हुई सील, इंदौर प्रशासन का एक्शन

इंदौर में भीषण गर्मी और सुरक्षा मानकों की अनदेखी को देखते हुए प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। हातोद और राजधरा क्षेत्र की तीन पटाखा फैक्ट्रियों को सुरक …और पढ़ें

Publish Date: Fri, 15 May 2026 09:39:32 PM (IST)Updated Date: Fri, 15 May 2026 09:39:32 PM (IST)

सुरक्षा मानकों में कमियां पाए जाने पर तीन पटाखा फैक्ट्रियां हुई सील, इंदौर प्रशासन का एक्शन
खजुरिया में पटाखा फैक्ट्री सील। (AI से जेनरेट किया गया इमेज)

HighLights

  1. खजुरिया में फैक्ट्री सील, संचालकों को कड़े निर्देश
  2. बिचौली और राजधरा में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
  3. एसडीएम ने संचालित पटाखा गोदामों की जांच की

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। देवास जिले में पटाखा फैक्ट्री में हुई दुर्घटना तथा वर्तमान में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर सभी एसडीएम ने अपने-अपने क्षेत्र में संचालित पटाखा गोदामों की जांच की।

इसके अलावा एसिड अथवा अग्नि से संबंधित इकाइयों वाली संवेदनशील फैक्ट्रियों की भी जांच की जा रही है। जिला प्रशासन के अमले द्वारा शुक्रवार को निरीक्षण के दौरान सुरक्षा में कमियां पाए जाने पर तीन पटाखा फैक्ट्रियों को सील किया गया।

खजुरिया में फैक्ट्री सील, संचालकों को कड़े निर्देश

हातोद तहसील के ग्राम खजुरिया स्थित पटाखा फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों में कमी पाए जाने पर फैक्ट्री को सील किया गया है। इसके संचालक विनोद पिता रूपाजी हैं। धतुरिया एवं पंचडेरिया क्षेत्र में स्थित पटाखा संस्थानों में निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक सुधार करवाए गए तथा सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित संचालकों को दिए।

बिचौली और राजधरा में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

बिचौली क्षेत्र में भी पटाखा फैक्ट्री और गोदामों की जांच की गई। जांच में ग्राम राजधरा स्थित शाना फायर वर्क्स (संचालक अकरम मंसूरी) एवं बाबा फायर वर्क्स (संचालक सलीम मंसूरी) की पटाखा फैक्ट्री को सील किया गया। भीषण गर्मी और संभावित खतरों को देखते हुए प्रशासन ने यह स्पष्ट किया है कि सुरक्षा मानकों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Source link
#सरकष #मनक #म #कमय #पए #जन #पर #तन #पटख #फकटरय #हई #सल #इदर #परशसन #क #एकशन

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *