“_id”:”6aa88baa20e7015c040b748f”,”slug”:”top-headline-today-important-and-big-news-stories-of-15th-september-2026-updates-on-amar-ujala-news-in-hindi-2026-09-15″,”type”:”photo-gallery”,”status”:”publish”,”title_hn”:”सुर्खियां: आज मुंबई आएंगे मनोज जरांगे; 2000 तक यूपीआई अब शुल्क रहित; नगालैंड में शराब से तीन दिन में 10 मौतें”,”category”:”title”:”India News”,”title_hn”:”देश”,”slug”:”india-news”
यूपीआई को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है और ₹2,000 तक के भुगतान पर शुल्क नहीं लगेगा। वहीं, मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जरांगे पाटिल मुंबई मार्च से पहले भावुक नजर आए हैं और इसे अपनी आखिरी मुलाकात तक बताया है। नगालैंड के तुएनसांग में शराब से तीन दिन में 10 मौतों के बाद राज्य में चेतावनी जारी की गई है। भारत-चीन संबंधों को लेकर भी हलचल है, जहां चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने दोनों देशों को साझेदार बनने की बात कही है, जबकि लद्दाख में चीनी सैनिकों की तैनाती पर भी नजर है। चारधाम यात्रा का दूसरा चरण आज से शुरू हो रहा है और मौसम के साथ भूस्खलन चुनौती बन सकता है। दिशा मौत मामले में सीबीआई की एफआईआर में 17 नाम सामने आने के बाद नए सवाल उठे हैं। राजस्थान नगर निकाय चुनाव में भाजपा की जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे सत्य की विजय बताया है। दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है, जहां तीन विदेशी यात्री बिना इमिग्रेशन जांच के म्यूनिख पहुंच गए। रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच जेलेंस्की ने हमले रोकने को लेकर शर्त रखी है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच नौसैनिक सहयोग बढ़ाने पर भी चर्चा हुई है। खेल जगत में दूसरे टी20 से पहले वरुण चक्रवर्ती के बाहर होने से भारत को झटका लगा है। वहीं, मुंबई में अंबानी परिवार के गणेश उत्सव में सलमान खान समेत कई सितारे पहुंचे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर…

2 of 14
मनोज जरांगे, मराठा कार्यकर्ता
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
‘यह मेरी आखिरी मुलाकात हो सकती है’: मुंबई मार्च से पहले भावुक हुए मनोज जरांगे; अपील करते हुए क्या-क्या कहा?
मराठा आरक्षण आंदोलन के प्रमुख नेता मनोज जरांगे पाटिल ने अपने अनशन के 17वें दिन बेहद भावुक अपील की। पाटिल ने बताया कि उन्होंने सलाइन और अन्य चिकित्सा सहायता लेना बंद कर दिया है, जिससे उनकी शारीरिक स्थिति लगातार बिगड़ रही है। मुंबई की उनकी आगामी यात्रा महाराष्ट्र के लोगों के साथ उनकी आखिरी मुलाकात भी हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर

3 of 14
यूपीआई
– फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
डिजिटल पेमेंट: सरकार का बड़ा एलान- ₹2000 तक के यूपीआई भुगतान पर कोई शुल्क नहीं लगेगा; किन यूजर्स को फायदा?
केंद्र सरकार ने सोमवार को स्पष्ट किया कि 2,000 रुपए तक के यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) लेनदेन पर बैंक किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लगा सकेंगे। इसी तरह, रुपे डेबिट कार्ड के जरिए 2,000 रुपए तक किए गए भुगतान पर भी कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। वित्त मंत्रालय की ओर से जारी राजपत्र (गजट) अधिसूचना के अनुसार, रुपे डेबिट कार्ड और 2,000 रुपए तक के यूपीआई लेनदेन को आधिकारिक रूप से ‘इलेक्ट्रॉनिक भुगतान माध्यम’ के रूप में अधिसूचित किया गया है। पढ़ें पूरी खबर

4 of 14
नगालैंड में मिलावटी शराब के कारण हालात चिंताजनक
– फोटो : ani
नगालैंड: तुएनसांग में तीन दिन में 10 लोगों की मौत से हड़कंप, राज्यव्यापी चेतावनी जारी; पुलिस और क्या बोली?
‘शराबबंदी वाले राज्य’ नगालैंड के तुएनसांग में मिलावटी शराब के सेवन से 10 लोगों की मौत के बाद राज्य सरकार के आबकारी एवं निषेध विभाग ने अज्ञात या संदिग्ध स्रोत की शराब के सेवन के खिलाफ राज्यव्यापी चेतावनी जारी की है। तुएनसांग पुलिस के मुताबिक मौत 10 से 12 सितंबर के बीच हुई है। मरने वाले लोगों में से नौ लोगों का शराब के सेवन से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष संबंध था। पुलिस के मुताबिक मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल, मौत की निर्णायक वजह सामने नहीं आई है। पढ़ें पूरी खबर

5 of 14
पीएम मोदी-जिनपिंग की मुलाकात पर वांग यी का बड़ा बयान
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
भारत-चीन संबंध: वांग यी बोले- हमें साझेदार होना चाहिए; पीएम मोदी के बयान का हवाला देकर सीमा विवाद पर क्या कहा?
चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर हुई मुलाकात में सबसे अहम सहमति इस बात पर बनी कि भारत और चीन को साझेदार होना चाहिए। पढ़ें पूरी खबर
कूटनीति: क्या चीन घटा रहा है लद्दाख क्षेत्र में सैनिकों की तैनाती, क्या कहती है रक्षा मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट
चीन की सरकार अब भारत से सीमा विवाद का एक साथ अंत चाहती है। उसकी यह मांग नेहरू के दौर है। हालांकि, भारत इसका हल राजनीतिक स्तर पर करना चाहता है। इस बीच रक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट पर गौर करें तो एक बात साफ है कि चीन ने लद्दाख क्षेत्र में सैनिकों की संख्या घटाई है। पढ़ें पूरी खबर
Source link
#सरखयआज #मबई #आएग #मनज #जरग #तक #यपआई #अब #शलक #रहत #नगलड #म #शरब #स #तन #दन #म #मत #Top #Headline #Today #Important #Big #News #Stories #15th #September #Updates #Amar #Ujala #News #Hindi



