“_id”:”6adaa561fa9fdd7aed077893″,”slug”:”top-headline-today-important-and-big-news-stories-of-23-october-2026-updates-on-amar-ujala-2026-10-23″,”type”:”photo-gallery”,”status”:”publish”,”title_hn”:”सुर्खियां: तिब्बत समेत तीन देशों में भूकंप के झटके; चार राज्यों के 13 शहरों की हवा दिल्ली से भी अधिक जहरीली”,”category”:”title”:”India News”,”title_hn”:”देश”,”slug”:”india-news”
आज शुक्रवार, 23 अक्तूबर 2026 की सुबह देश-दुनिया की बड़ी और हलचल भरी खबरों के साथ आपका अमर उजाला हाजिर है। देश-दुनिया में कई बड़ी घटनाएं सुर्खियों में रहीं। तिब्बत में भूकंप से 16 लोगों की मौत की खबर है। चीन और म्यांमार में भी झटके महसूस किए गए। वहीं, परिसीमन के लिए विशेष सत्र की तैयारी तेज हो गई है, लेकिन सरकार के सामने प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से कराने की चुनौती है। दूसरी ओर, सर्दियों से पहले प्रदूषण बढ़ने लगा है और चार राज्यों के 13 शहरों की हवा दिल्ली से भी अधिक जहरीली हो गई है। सुरक्षा के मोर्चे पर सलमान से टाइगर श्रॉफ तक कई हमलों में पंजाब से भेजे गए हथियारों के इस्तेमाल और पाकिस्तान से हथियारों की तस्करी की पड़ताल की जा रही है। देश-दुनिया की ये सभी बड़ी खबरें विस्तार से पढ़ें एक जगह और एक ही क्लिक में…

2 of 11
भूकंप के झटके
– फोटो : अमर उजाला
भूकंप से कांपी तीन देशों की धरती: तिब्बत में 16 लोगों की मौत
तिब्बत, चीन और म्यांमार में भूकंप के झटके दर्ज किए गए हैं। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, 22 अक्तूबर की रात से 23 अक्तूबर की रात 12:51 बजे तक कुल 18 भूकंपीय घटनाएं रिकॉर्ड की गईं। इनमें तिब्बत में 13, चीन में चार और म्यांमार में एक घटना शामिल है। चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, तिब्बत के दूरदराज के इलाके में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। स्थानीय अधिकारियों के हवाले से एजेंसी ने बताया कि भूकंप के कारण कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 32 अन्य घायल हुए हैं। पढ़ें पूरी खबर…

3 of 11
एसआईआर विवाद से संसद में सहमति की राह मुश्किल
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
परिसीमन के लिए विशेष सत्र की तैयारी तेज
संविधान संशोधन विधेयकों के जरिये महिला आरक्षण और परिसीमन को अमली जामा पहनाने के लिए सरकार ने पूरी तैयारी कर ली है। सूत्रों का दावा है कि इस बार संख्या बल भी उसके पास है। हालांकि, इसके लिए विशेष सत्र की संभावना तलाशने में जुटी सरकार अब तक सदन में शांति बहाल करने का रास्ता नहीं ढूंढ़ पाई है। संविधान संशोधन विधेयक होने के कारण इसे पारित कराने के लिए सदन में व्यवस्था बहाल होना सांविधानिक रूप से अनिवार्य है। सरकार ने विशेष सत्र की संभावना तलाशने के लिए ही अब तक मानसून सत्र का सत्रावसान नहीं किया है। पढ़ें एक क्लिक पर…

4 of 11
सर्दियों से पहले प्रदूषण का बढ़ा प्रकोप
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
चार राज्यों के 13 शहरों की हवा दिल्ली से भी अधिक जहरीली
सर्दियों की शुरुआत के साथ ही देशभर में हवा तेजी से बिगड़ने लगी है। उत्तर प्रदेश और हरियाणा समेत देश के चार राज्यों के 13 शहरों की हवा दिल्ली से ज्यादा खराब हो गई है। गुरुवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 223 रहा। इससे अधिक एक्यूआई वाले शहरों में यूपी के सात शहर, हरियाणा के चार शहर हैं। इनके अलावा राजस्थान का खैरथल का एक्यूआई 232 और ओडिशा के अंगुल का 244 रहा। पढ़ें पूरी खबर…

5 of 11
सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला
पड़ताल: सलमान से टाइगर तक कई हमलों में पंजाब से भेजे हथियारों का इस्तेमाल
पंजाब में पाकिस्तान सीमा से ड्रोन के जरिये हथियारों की कथित तस्करी और स्थानीय आपूर्तिकर्ताओं के माध्यम से दूसरे राज्यों तक उनकी पहुंच राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती बनती जा रही है। मुंबई में 18 अक्तूबर 2026 को अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले में जांच की कड़ी अमृतसर का नाम सामने आया है। वारदात में इस्तेमाल पिस्तौल और 20 कारतूस अमृतसर से हासिल किए जाने का खुलासा हुआ है। पढ़ें एक क्लिक पर…
Source link
#सरखयतबबत #समत #तन #दश #म #भकप #क #झटक #चर #रजय #क #शहर #क #हव #दलल #स #भ #अधक #जहरल #Top #Headline #Today #Important #Big #News #Stories #October #Updates #Amar #Ujala



