सुर्खियां:तीन राज्यों के दौरे पर पीएम मोदी; ट्रंप ने की भारत के कम ब्याज दर की तारीफ; यूपी में अकवान का असर – Top Headline Today Important And Big News Stories Of 21 November 2026 Updates On Amar Ujala

सुर्खियां:तीन राज्यों के दौरे पर पीएम मोदी; ट्रंप ने की भारत के कम ब्याज दर की तारीफ; यूपी में अकवान का असर – Top Headline Today Important And Big News Stories Of 21 November 2026 Updates On Amar Ujala



आज शनिवार, 21 नवंबर 2026 की सुबह देश-दुनिया की बड़ी और हलचल भरी खबरों के साथ आपका अमर उजाला हाजिर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तीन राज्यों के दौरे पर रहेंगे और शाम को लखनऊ पहुंचेंगे, जहां वह पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगे। इस दौरान 52 मेधावियों को सम्मानित किया जाएगा। वहीं, भारत की जीडीपी ग्रोथ से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रभावित नजर आए। उन्होंने कहा कि अमेरिका की अर्थव्यवस्था 20 प्रतिशत तक बढ़ सकती है। दूसरी ओर, दिल्ली लाल किला ब्लास्ट मामले में एनआईए के महानिदेशक ने बताया कि जांच अंतिम चरण में है और एक आरोपी की तलाश जारी है। उसके पाकिस्तान में छिपे होने का शक है। उत्तर प्रदेश में चक्रवात अकवान का असर दिख सकता है। मौसम विभाग ने 21 और 22 नवंबर को कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। उधर, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘रामायण’ की कमाई 1600 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गई है। देश-दुनिया की ये सभी बड़ी खबरें विस्तार से पढ़ें एक जगह और एक ही क्लिक में…





Top Headline Today Important And Big News Stories Of 21 November 2026 Updates on amar ujala

डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स


ट्रंप ने की भारत के कम ब्याज दर की तारीफ

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की कम ब्याज दरों और 7 प्रतिशत की आर्थिक वृद्धि की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि अगर अमेरिका भी इसी तरह की नीति अपनाए तो उसकी जीडीपी ग्रोथ 14 से 20 प्रतिशत तक पहुंच सकती है। ट्रंप ने इसके साथ ही अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों से जुड़ी नीतियों की आलोचना की और उस पर राजनीतिक तरीके से काम करने का आरोप लगाया। पढ़ें पूरी खबर…


Top Headline Today Important And Big News Stories Of 21 November 2026 Updates on amar ujala

पीएम मोदी का लखनऊ दौरा
– फोटो : अमर उजाला


तीन राज्यों के दौरे में पीएम मोदी: बंगाल-बिहार के बाद लखनऊ पहुंचेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पश्चिम बंगाल, बिहार और उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। पीएम मोदी आज सुबह पश्चिम बंगाल में आईआईटी खड़गपुर के प्लेटिनम जुबली समारोह में भाग लेंगे। दोपहर में, प्रधानमंत्री बिहार के वैशाली जिले में नीतीश सेतु के दौरे का कार्यक्रम है। पीएम मोदी कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। साथ ही, वैशाली में लगभग 34,470 करोड़ रुपये की कई परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे। शाम को, प्रधानमंत्री मोदी उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आयोजित होने वाले 5वें कौशल दीक्षांत समारोह में भाग लेंगे। प्रधानमंत्री शाम लगभग 5:30 बजे गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान पहुंचेंगे, जहां वे कार्यक्रम को संबोधित भी करेंगे। पढ़ें एक क्लिक पर…


Top Headline Today Important And Big News Stories Of 21 November 2026 Updates on amar ujala

डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स


राष्ट्रपति ट्रंप ने जेनसन का किया समर्थन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को पूर्व एनवीडिया मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेनसन हुआंग का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि वह हुआंग को कंपनी में वापस देखना चाहेंगे। ट्रंप ने निदेशक मंडल से उन्हें ‘दूसरा अवसर’ देने का आग्रह किया। उन्होंने हुआंग को एक ‘प्रतिभाशाली व्यक्ति’ बताया, जिन्होंने संयुक्त राज्य अमेरिका को कृत्रिम बुद्धिमत्ता चिप उद्योग में आगे रखने में मदद की थी। पढ़ें पूरी खबर…


Top Headline Today Important And Big News Stories Of 21 November 2026 Updates on amar ujala

केएल राहुल और देवदत्त पडिक्कल
– फोटो : BCCI


तीसरे दिन लंच तक भारत 239/1, न्यूजीलैंड से 129 रन पीछे

तीसरे दिन लंच तक भारत ने अपनी पहली पारी में एक विकेट पर 239 रन बनाकर नाबाद हैं। भारत अभी भी न्यूजीलैंड से 129 रन पीछे है। न्यूजीलैंड की पहली पारी 368 रन पर समाप्त हुई थी। केएल राहुल शतक से सात रन दूर हैं। वह 197 गेंद मं आठ चौके और एक छक्के की मदद से 93 रन बनाकर नाबाद हैं। वहीं, देवदत्त पडिक्कल 53 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों के बीच अब तक 109 रन की साझेदारी हो चुकी है। भारत को एकमात्र झटका यशस्वी जायसवाल के रूप में लगा। वह 85 रन बना सके थे। पढ़ें एक क्लिक पर…


Source link
#सरखयतन #रजय #क #दर #पर #पएम #मद #टरप #न #क #भरत #क #कम #बयज #दर #क #तरफ #यप #म #अकवन #क #असर #Top #Headline #Today #Important #Big #News #Stories #November #Updates #Amar #Ujala

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *