“_id”:”6aa9ddaac2d460071c01aba2″,”slug”:”top-headline-today-important-and-big-news-stories-of-16-september-2026-updates-on-amar-ujala-news-in-hindi-2026-09-16″,”type”:”photo-gallery”,”status”:”publish”,”title_hn”:”सुर्खियां: पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ा, सरकार ने तलब किए मेटा के अधिकारी; यूपी में 15000 शिक्षकों की बंपर भर्ती”,”category”:”title”:”India News”,”title_hn”:”देश”,”slug”:”india-news”
पश्चिम एशिया में तनाव के बीच अमेरिका के हमले में ईरानी नावें तबाह होने की खबर है। हूती लड़ाकों के हमलों के बीच सऊदी अरब और मिस्र की नजदीकी बढ़ी है। ईरान से युद्ध पर अमेरिका के 38 अरब डॉलर से ज्यादा खर्च हो चुके हैं और हर महीने 3 अरब डॉलर तक अतिरिक्त खर्च का अनुमान है। उधर, बच्चों के यौन शोषण से जुड़ी सामग्री के मामले में मेटा के अधिकारियों को आज फिर तलब किया गया है। वहीं, न्यूजीलैंड ने भारतीय छात्रों के लिए छह महीने का खुला वर्क वीजा देने का फैसला किया है। दिल्ली में आशा कार्यकर्ताओं के लिए प्रोत्साहन राशि बढ़ाकर 6000 रुपये कर दी गई है। जम्मू में ‘ऑपरेशन पहचान’ के बाद नरवाल की रोहिंग्या बस्ती खाली कराई गई है। वहीं, सुरक्षा बलों के बेहतर तालमेल से जम्मू-कश्मीर में स्थिति सामान्य होने की बात सालाना रिपोर्ट में कही गई है। यूपीआई को लेकर आरबीआई शुल्क से मिलने वाले पैसे का इस्तेमाल तकनीक और नेटवर्क मजबूत करने में करने की तैयारी में है। वहीं, महाराष्ट्र में जरांगे पाटिल की मांगों पर फडणवीस ने कहा है कि सरकार ने 14 में से 12 मुख्य मांगें मान ली हैं। उत्तर प्रदेश में 15 हजार शिक्षकों की भर्ती के लिए दो विज्ञापन जारी किए गए हैं। मुंबई के मशहूर कैफे मोंडेगर का लाइसेंस खाद्य सुरक्षा में गंभीर खामियां मिलने के बाद निलंबित कर दिया गया है। खेल में संजू सैमसन के दमदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ लगातार 10वीं टी20 जीत दर्ज की है। वहीं, जहीर इकबाल के वायरल वीडियो पर सोनाक्षी सिन्हा की प्रतिक्रिया भी चर्चा में है। एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें-

2 of 13
पश्चिम एशिया संघर्ष
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
पश्चिम एशिया तनाव: यूएस के हमले में ईरानी नावें तबाह; हूती लड़ाकों के हमलों के बीच सऊदी-मिस्र की नजदीकी बढ़ी
अमेरिकी सेना ने मंगलवार को कहा कि उसने इस हफ्ते ईरान की दो छोटी नावों पर गोली चलाई। इसके बाद दोनों नावों को नष्ट कर दिया गया। सेना के मुताबिक, ये नावें ईरान के पास समुद्र में एक बिना चालक वाले जहाज को अपने कब्जे में लेने की कोशिश कर रही थीं। यह छह महीने से ज्यादा समय से जारी युद्ध में दोनों पक्षों के बीच हुई ताजा झड़प है। पढ़ें पूरी खबर
रिपोर्ट में खुलासा: अमेरिका ने ईरान से जंग में फूंके 38 अरब डॉलर; कितने विमान गंवाए, हर महीने कितना खर्च?
ईरान के खिलाफ युद्ध पर 1 अगस्त तक अमेरिका के रक्षा विभाग के 38 अरब डॉलर से ज्यादा खर्च हो चुके हैं। यह खर्च आगे भी जारी रहेगा। युद्ध की स्थिति और उसकी तीव्रता के आधार पर हर महीने तीन अरब डॉलर या उससे ज्यादा खर्च हो सकते हैं। यह आकलन मंगलवार को गैर-दलीय संस्था कांग्रेसनल बजट कार्यालय (सीबीओ) ने जारी किया। पढ़ें पूरी खबर

3 of 13
मेटा
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/ANI
बच्चों के यौन शोषण से जुड़ी सामग्री पर मेटा को नोटिस: आज फिर तलब किए अधिकारी; क्या है पूरा मामला?
राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने तीन जुलाई 2026 को मेटा को नोटिस जारी किया था। यह नोटिस बच्चों के यौन शोषण और दुर्व्यवहार से जुड़ी सामग्री (सीएसईएएम) वाले विज्ञापनों के मामले में जारी किया गया था। आयोग ने इस मामले में स्पष्टीकरण मांगा था। इसके एक हफ्ते बाद मेटा ने अपना जवाब दाखिल किया था। सरकारी सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पढ़ें पूरी खबर

4 of 13
न्यूजीलैंड ने खोले दरवाजे
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एएनआई
न्यूजीलैंड में भारतीय छात्रों के लिए खुला वर्क वीजा: कब से बदलेंगे पोस्ट-स्टडी नियम? जानें कौन होगा पात्र
न्यूजीलैंड ने भारतीय छात्रों के लिए पोस्ट-स्टडी वर्क वीजा नियमों में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। न्यूजीलैंड के आव्रजन मंत्रालय ने 15 सितंबर 2026 को नए अल्पकालिक स्नातक कार्य वीजा की घोषणा की है। यह वीजा 16 नवंबर 2026 से लागू होगा। इसके तहत पात्र अंतरराष्ट्रीय स्नातकों को छह महीने तक खुले तौर पर काम करने का अधिकार मिलेगा। पढ़ें पूरी खबर

5 of 13
आशा कार्यकर्ता
– फोटो : अमर उजाला
सशक्तीकरण: दिल्ली में आशा कार्यकर्ताओं को अब मिलेंगे 6000 रुपये, रेखा सरकार ने दोगुना बढ़ाई प्रोत्साहन राशि
दिल्ली सरकार ने आशा कार्यकर्ताओं को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में आशा कार्यकर्ताओं के निर्धारित मासिक प्रोत्साहन को 3,000 रुपये से बढ़ाकर 6,000 रुपये करने का फैसला किया गया। यह वृद्धि दिल्ली में कार्यरत सभी 6,725 आशा कार्यकर्ताओं पर लागू होगी, जबकि अन्य प्रोत्साहन पहले की तरह जारी रहेंगे। पढ़ें पूरी खबर
Source link
#सरखयपशचम #एशय #म #तनव #बढ #सरकर #न #तलब #कए #मट #क #अधकर #यप #म #शकषक #क #बपर #भरत #Top #Headline #Today #Important #Big #News #Stories #September #Updates #Amar #Ujala #News #Hindi



