सुर्खियां:रियाद जाने वाली 330+ उड़ानें रद्द; नाना पाटेकर ने कश्मीर के लिए भी देखा सपना; यूपी में सियासी हलचल – Top Headline Today Important And Big News Stories Of 9 October 2026 Updates On Amar Ujala News In Hindi

सुर्खियां:रियाद जाने वाली 330+ उड़ानें रद्द; नाना पाटेकर ने कश्मीर के लिए भी देखा सपना; यूपी में सियासी हलचल – Top Headline Today Important And Big News Stories Of 9 October 2026 Updates On Amar Ujala News In Hindi

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निर्मल कांत

Updated Fri, 09 Oct 2026 05:23 AM IST

रियाद में हूती विद्रोहियों के मिसाइल हमलों को लेकर अलर्ट के बीच एअर इंडिया और इंडिगो की कई उड़ानें रद्द होने की खबर है। नाना पाटेकर के निधन के बाद उनके बेटे ने कश्मीर और उत्तर भारत में उनकी योजनाओं के बारे में बताया है। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के तीन बागी नेताओं के भाजपा में शामिल होने से सियासी हलचल तेज है। अमेठी में 14 तारीख को शक्ति प्रदर्शन के साथ वे विधिवत भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। आईआईटी बॉम्बे परिसर में गैस रिसाव के बाद आग लगने से दो बच्चों समेत पांच लोग घायल हो गए। दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रदर्शन को लेकर खुफिया इनपुट सामने आया है। इसमें सीजेपी पर कॉलेज छात्रों को उकसाने और दो लाख पोस्टर बांटने का आरोप है। उधर, उपराज्यपाल संधू ने 34 आईएएस और दानिक्स अधिकारियों के तबादले के आदेश दिए हैं। जम्मू-कश्मीर के कठुआ में अवैध रूप से भारत में दाखिल पाकिस्तानी नागरिक को 10 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। क्रिकेट में लखनऊ के बाद रांची में भी भारतीय टीम से दमदार प्रदर्शन की उम्मीद है। वहीं, ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका के 81 सैन्य विमान और ड्रोन नष्ट होने का दावा करने वाली रिपोर्ट सामने आई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला को सम्मानित किया, जबकि इससे कुछ घंटे पहले कंपनी पर कार्रवाई हुई थी। अमेरिका की आव्रजन नीति पर सख्ती के बीच माइक्रोसॉफ्ट का रुख भी चर्चा में है। ओडिशा के मयूरभंज में एंबुलेंस के अंदर ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से एक मरीज की मौत हो गई और दो लोग झुलस गए। एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें-

 





Top Headline Today Important And Big News Stories Of 9 october 2026 Updates on amar ujala News In Hindi

सऊदी की उड़ानें रद्द
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स


रियाद में संकट गहराया:  एअर इंडिया, इंडिगो की कई उड़ानें रद्द, हूती के मिसाइल हमलों को लेकर अलर्ट में क्या?

पश्चिम एशिया में बीते सात महीने से अधिक समय से हालात अतिसंवेदनशील हैं। ईरान-अमेरिका के बीच जंग की ताप अन्य देशों तक भी पहुंच रही है। रियाद में संकट गहराने के कारण सुरक्षा कारणों से एअर इंडिया, इंडिगो ने कई उड़ानें रद्द करने का एलान किया है। एअर इंडिया, इंडिगो और एअर इंडिया एक्सप्रेस ने रियाद के लिए अपनी उड़ानें 10 अक्तूबर तक रद्द कर इस निर्णय के पीछे क्षेत्र में गंभीर सुरक्षा स्थिति का हवाला दिया। पढ़ें पूरी खबर 


Top Headline Today Important And Big News Stories Of 9 october 2026 Updates on amar ujala News In Hindi

बेटे मल्हार ने बताई नाना पाटेकर की विरासत
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स


अलविदा नाना: जाने से ठीक पहले किसे क्या सौंप गए नाना पाटेकर? बेटे ने कश्मीर और उत्तर भारत में उनकी योजना बताई

देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में एक- पद्म श्री से नवाजे जा चुके नाना पाटेकर का निधन 75 साल की आयु में हुआ। गोवा में निधन के बाद पुणे ग्रामीण के डोनजे गांव में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके बेटे मल्हार पाटेकर ने पिता की विरासत, उपलब्धियों और सपनों को लेकर बात की। मल्हार ने कहा कि नाना अपने कृतित्व से अमर हो चुके हैं। पढ़ें पूरी खबर 


Top Headline Today Important And Big News Stories Of 9 october 2026 Updates on amar ujala News In Hindi

सांकेतिक चित्र
– फोटो : ANI


यूपी में सियासी हलचल: सपा के तीन बागी अब भाजपा के साथ, 14 को अमेठी में शक्ति प्रदर्शन और विधिवत सदस्यता ग्रहण

विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले उत्तर प्रदेश की सियासत में एक और बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम होने जा रहा है। समाजवादी पार्टी से बगावत कर चुके तीन विधायक अब औपचारिक तौर पर भाजपा का दामन थामेंगे।  इनमें राकेश प्रताप सिंह, अभय सिंह और विनोद चतुर्वेदी शामिल हैं। नवरात्रि में 14 अक्तूबर को अमेठी में आयोजित कार्यक्रम में ये तीनो विधायक भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। पढ़ें पूरी खबर 

 


Top Headline Today Important And Big News Stories Of 9 october 2026 Updates on amar ujala News In Hindi

बड़ी खबर
– फोटो : अमर उजाला


आईआईटी बॉम्बे कैंपस में आग: गैस रिसाव के बाद परिसर में बने हॉस्टल में बड़ा हादसा, दो बच्चों समेत पांच लोग घायल

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) के बॉम्बे कैंपस में आग लगने की खबर है। गैस में रिसाव के बाद परिसर में बने हॉस्टल में हुए इस बड़े हादसे में दो बच्चों समेच पांच लोगों के घायल होने की खबर है। हताहतों की पहचान सार्वजनिक नहीं हुई है। सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियों के अलावा स्थानीय राहत-बचाव कार्य एजेंसियों को मौके पर भेजा गया है। पढ़ें पूरी खबर 


Source link
#सरखयरयद #जन #वल #उडन #रदद #नन #पटकर #न #कशमर #क #लए #भ #दख #सपन #यप #म #सयस #हलचल #Top #Headline #Today #Important #Big #News #Stories #October #Updates #Amar #Ujala #News #Hindi

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *