सुशांत सिंह राजपूत की बहन का बड़ा दावा, कहा- ‘वो परेशान थे, उनके पास कुछ जानकारी थी’; मर्डर को लेकर कही ये बात – Sushant Singh Rajputs Sister Shweta Claims He Was Upset And Had Some Information Reiterates Murder Claim
“_id”:”6a7d408ebaaa059bd80346e1″,”slug”:”sushant-singh-rajputs-sister-shweta-claims-he-was-upset-and-had-some-information-reiterates-murder-claim-2026-08-13″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”सुशांत सिंह राजपूत की बहन का बड़ा दावा, कहा- ‘वो परेशान थे, उनके पास कुछ जानकारी थी’; मर्डर को लेकर कही ये बात”,”category”:”title”:”Entertainment”,”title_hn”:”मनोरंजन”,”slug”:”entertainment”
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: संदेश मेहरा
Updated Thu, 13 Aug 2026 09:27 AM IST
Sushant Singh Rajput: सुशांत सिंह राजपूत की मौत को 6 साल से ज्यादा का वक्त हो चुका है, लेकिन उनकी मौत को लेकर सवाल आज भी उठते रहते हैं। अब एक बार फिर सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने सुशांत की मौत को लेकर बड़े खुलासे किए हैं। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा।
सुशांत सिंह राजपूत और श्वेता सिंह कीर्ति – फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को मुंबई स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। उनकी मौत को लेकर कुछ लोगों ने इसे आत्महत्या माना, जबकि कुछ लोगों ने इसमें किसी तरह की साजिश और गलत काम की आशंका जताई थी। सुशांत की बहन श्वेता लगातार अपने भाई के लिए इंसाफ की मांग करती रही हैं।
श्वेता के बड़े सवाल
हाल ही में ‘सुपरटॉक्स बाय द मूविंग शिप’ को दिए इंटरव्यू में श्वेता ने कहा कि 6 साल बाद भी परिवार को यह पता नहीं चल पाया है कि आखिर उस दिन हुआ क्या था।
उन्होंने कहा, ‘छह साल हो गए हैं, लेकिन हमें अभी भी नहीं पता कि असल में क्या हुआ था।
पोस्टमार्टम कराने की इतनी जल्दी क्यों थी?
वह कभी अपने कमरे को लॉक नहीं करते थे। फिर उनका कमरा अंदर से कैसे लॉक था?
ऐसे कई सवाल हैं, जिनके जवाब नहीं मिले हैं।’
श्वेता ने आगे कहा कि उन्हें लगता है कि उस मामले में कुछ ठीक नहीं था। उनके मुताबिक, ‘कुछ तो सही नहीं था। कुछ गलत था।’