सूदखोर महिला की प्रताड़ना से परेशान युवक ने लगाई फांसी:  इंदौर में 40 हजार का लिया था कर्ज, ब्याज सहित चुकाया; 8 हजार और मांगने का आरोप – Indore News

सूदखोर महिला की प्रताड़ना से परेशान युवक ने लगाई फांसी: इंदौर में 40 हजार का लिया था कर्ज, ब्याज सहित चुकाया; 8 हजार और मांगने का आरोप – Indore News

सूदखोर महिला की प्रताड़ना से परेशान युवक ने लगाई फांसी:  इंदौर में 40 हजार का लिया था कर्ज, ब्याज सहित चुकाया; 8 हजार और मांगने का आरोप – Indore News


इंदौर के छत्रीपुरा इलाके में बुधवार को 35 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने क्षेत्र की एक महिला पर कर्ज और ब्याज के लेन-देन को लेकर लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मृतक पेंटर और ढोल वादक का काम करता था। घटना बारा भाई मोहल्ले की है। मृतक की पहचान सुरेंद्र पुत्र सुनील निवासी बारा भाई मोहल्ला के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक सुरेंद्र के बच्चों ने उसे फंदे पर लटका देखा। इसके बाद उन्होंने बड़े पिता गणेश को जानकारी दी। सुरेंद्र के परिवार में दो बेटे और एक बेटी हैं। 40 हजार रुपए उधार लिए थे, ब्याज सहित चुकाए सुरेंद्र के बड़े भाई गणेश ने पुलिस को बताया कि इलाके की भूरी नाम की महिला ब्याज पर रुपए देने का काम करती है। करीब तीन महीने पहले सुरेंद्र ने उससे 40 हजार रुपए उधार लिए थे। परिवार का दावा है कि सुरेंद्र यह रकम ब्याज सहित वापस कर चुका था, लेकिन महिला का कहना था कि अभी 8 हजार रुपए और देना बाकी है। बुधवार को बुलाकर अपमानित करने का आरोप परिजनों के मुताबिक इसी लेन-देन को लेकर बुधवार को भूरी ने सुरेंद्र को बुलाया था। आरोप है कि वहां उसे अपमानित किया गया और लगातार दबाव बनाया जा रहा था। परिवार ने महिला पर मानसिक प्रताड़ना और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। पुलिस कर रही आरोपों की जांच छत्रीपुरा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। पुलिस के मुताबिक परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। महिला पर लगाए गए आरोपों की भी जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Source link
#सदखर #महल #क #परतडन #स #परशन #यवक #न #लगई #फस #इदर #म #हजर #क #लय #थ #करज #बयज #सहत #चकय #हजर #और #मगन #क #आरप #Indore #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *