सूरत में बड़ी वारदात:परिवार के छह लोगों को नहर में फेंका; तीन की मौत, दो लापता; एक नाबालिग ने ऐसे बचाई जान – Family Of Six From Maharashtra Thrown Into Canal In Surat; Three Die, Two Missing, Boy Survives

सूरत में बड़ी वारदात:परिवार के छह लोगों को नहर में फेंका; तीन की मौत, दो लापता; एक नाबालिग ने ऐसे बचाई जान – Family Of Six From Maharashtra Thrown Into Canal In Surat; Three Die, Two Missing, Boy Survives

Family of six from Maharashtra thrown into canal in Surat; three die, two missing, boy survives

अपराध (सांकेतिक तस्वीर)
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुजरात के सूरत जिले में महाराष्ट्र के जलगांव से आए एक परिवार के छह सदस्यों को कथित तौर पर नहर में फेंक दिया गया। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लापता हैं। पुलिस ने बुधवार को बताया कि 13 वर्षीय एक लड़का तैरकर अपनी जान बचाने में सफल रहा। यह सनसनीखेज घटना 21 नवंबर को बारडोली तालुका में हुई थी। पुलिस के अनुसार, हमलावरों की पहचान कर ली गई है और वे परिवार के परिचित थे। पुलिस अधीक्षक (सूरत ग्रामीण) राजेश गाधिया ने बताया कि परिवार किसी काम से सूरत जा रहा था।


क्या है पूरा मामला?

शिकायत के अनुसार, चार व्यक्ति एक अन्य वाहन में परिवार का पीछा कर रहे थे। उन्होंने बारडोली के उवा गांव के पास परिवार के वाहन को रोका। बदमाशों ने लड़के के माता-पिता और उसके दो वर्षीय भाई को एक वाहन में डाल दिया। लड़के, उसके 16 वर्षीय भाई और नौ वर्षीय बहन को दूसरे वाहन में बैठाया गया। लड़के ने बताया कि उसे, उसके 16 वर्षीय भाई और नौ वर्षीय बहन को नहर में फेंक दिया गया था। वह तैरकर बाहर निकला और घर पर अपनी सबसे बड़ी बहन से संपर्क किया।

पुलिस की जांच में क्या खुलासा?

पुलिस ने बताया कि रविवार सुबह 13 वर्षीय लड़के को पुलिस थाने लाया गया। उसके बयान के आधार पर मामला दर्ज किया गया। तलाशी के दौरान, महुआ तालुका के डुंगरी के पास उकाई-काकरापार नहर से एक पुरुष, एक महिला और एक लड़की के शव बरामद हुए। मृतकों की पहचान नितिन उर्फ भूरिया पाटिल, उनकी पत्नी कविता पाटिल और उनकी नौ वर्षीय बेटी के रूप में हुई।

जानकारी के मुताबिक, कविता पाटिल के पहले पति का निधन हो गया था, जिसके बाद वह नितिन के साथ रह रही थी। 16 वर्षीय लड़का और दो वर्षीय बच्चा अभी भी लापता हैं। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीमें नहर में तलाशी अभियान चला रही हैं। पुलिस ने मामले की जांच के लिए छह अलग-अलग टीमें और एक विशेषज्ञ तकनीकी टीम गठित की है। आरोपियों की पहचान कर ली गई है।

Source link
#सरत #म #बड #वरदतपरवर #क #छह #लग #क #नहर #म #फक #तन #क #मत #द #लपत #एक #नबलग #न #ऐस #बचई #जन #Family #Maharashtra #Thrown #Canal #Surat #Die #Missing #Boy #Survives

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *