सूर्या:सनी देओल की अगली फिल्म पर बढ़ा बवाल, Ima और Aiims के डॉक्टरों ने जताई नाराजगी; Cbfc से की ये अपील – Sunny Deol Suryaa Teaser Row Ima And Aiims Doctors Condemn Violence Against Medical Professionals
“_id”:”6adb4c6f39024dde4d050e5d”,”slug”:”sunny-deol-suryaa-teaser-row-ima-and-aiims-doctors-condemn-violence-against-medical-professionals-2026-10-23″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”सूर्या: सनी देओल की अगली फिल्म पर बढ़ा बवाल, IMA और AIIMS के डॉक्टरों ने जताई नाराजगी; CBFC से की ये अपील”,”category”:”title”:”Bollywood”,”title_hn”:”बॉलीवुड”,”slug”:”bollywood”
सनी देओल की फिल्म सूर्या – फोटो : इंस्टाग्राम @iamsunnydeol
विस्तार
19 अक्तूबर को सनी देओल के जन्मदिन के मौके पर उनकी अगली फिल्म ‘सूर्या- अंत से आरंभ तक’ का टीजर रिलीज किया गया था। रिलीज के कुछ ही दिनों बाद ही इंडियन मेडिकल एसोसिएशन और दिल्ली एम्स के रेजिडेंट डॉक्टरों ने ने इसपर सवाल खड़े किए हैं। जानिए क्या है पूरा मामला।
IMA ने लगाए ये आरोप
IMA के वित्त सचिव डॉ. पीयूष जैन ने कहा कि हर दिन हजारों डॉक्टर मुश्किल परिस्थितियों में भी पूरी लगन, समर्पण और त्याग के साथ लोगों की सेवा करते हैं।
उन्होंने कहा कि अगर किसी व्यक्ति के खिलाफ गलत काम करने के सबूत मिलते हैं, तो उसकी जांच होनी चाहिए और कानून के अनुसार सजा मिलनी चाहिए। लेकिन कुछ लोगों की गलतियों के लिए पूरे पेशे को बदनाम करना सही नहीं है।
डॉ. जैन ने यह भी कहा, ‘डॉक्टरों के खिलाफ हिंसा को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाना स्वीकार नहीं किया जा सकता। इससे डॉक्टर और मरीज के बीच भरोसे का रिश्ता कमजोर होने का खतरा है। डॉक्टरों को बदनाम करना बंद कीजिए। उन लोगों की सुरक्षा कीजिए, जो दूसरों की जान बचाते हैं।’