नौकरी करने वाले लोगों को हर महीने सैलरी का इंतजार रहता है, लेकिन सैलरी आते ही कई लोगों के खर्च भी शुरू हो जाते हैं जिसके कारण उनके पैसे खत्म होने लगते हैं। किराया, बिजली का बिल, ईएमआई, राशन और दूसरे जरूरी खर्च पहले से ही तय होते हैं।
इसके बाद अगर बिना प्लानिंग के पैसे खर्च किए जाएं तो महीने के आखिर में बजट बिगड़ सकता है। ऐसे में सैलरी आते ही कुछ जरूरी काम कर लेना फायदेमंद हो सकता है। इससे होगा ये कि आपके पैसे भी बचेंगे और आपको उधार भी नहीं लेना पड़ेगा। तो चलिए जानते हैं ये कौन से तरीके हैं। आप आगे पैसे बचाने के तरीकों के बारे में जान सकते हैं…

2 of 5
सैलरी आते ही कैसे बचत करें?
– फोटो : Adobe Stock
सबसे पहले जरूरी खर्च अलग करें
- सैलरी आते ही सबसे पहले उन खर्चों के लिए पैसा अलग कर लें जो हर महीने करने ही होते हैं
- इसमें घर का किराया, ईएमआई, बिजली-पानी का बिल, बच्चों की फीस या दूसरे तय खर्च शामिल हो सकते हैं
- इस पैसे को अलग रखने से जरूरी खर्चों के लिए महीने के बीच में परेशान नहीं होना पड़ेगा
- साथ ही गैर-जरूरी चीजों पर पूरा पैसा खर्च होने का खतरा भी कम रहेगा

3 of 5
सैलरी आते ही कैसे बचत करें?
– फोटो : Adobe Stock
बचत को टालें नहीं
- अक्सर लोग महीने के आखिर में बचा हुआ पैसा बचाने के बारे में सोचते हैं, लेकिन कई बार महीने के अंत तक कुछ बचता ही नहीं है
- इसलिए सैलरी आने के बाद ही अपनी क्षमता के अनुसार बचत के लिए पैसे अलग करना बेहतर तरीका हो सकता है
- यह पैसा सेविंग अकाउंट, रिकरिंग डिपॉजिट या किसी दूसरे उपयुक्त बचत विकल्प में रखा जा सकता है
- कितनी रकम बचानी है, यह आपकी आय और खर्च पर निर्भर करेगा
- इसलिए बिना अपनी आर्थिक स्थिति देखे कोई तय रकम बचाने का नियम सभी पर लागू नहीं किया जा सकता

4 of 5
सैलरी आते ही कैसे बचत करें?
– फोटो : Adobe Stock
इमरजेंसी फंड के लिए पैसा रखें
- अचानक मेडिकल खर्च, नौकरी में बदलाव या घर की किसी जरूरी जरूरत के समय अतिरिक्त पैसे की जरूरत पड़ सकती है
- ऐसी स्थिति में अगर अलग से बचत नहीं है तो लोगों को उधार या क्रेडिट का सहारा लेना पड़ सकता है
- इसी वजह से नियमित रूप से इमरजेंसी फंड बनाने की कोशिश करनी चाहिए
- सैलरी आते ही इसके लिए थोड़ी रकम अलग रखी जा सकती है
- इमरजेंसी फंड का आकार हर व्यक्ति के खर्च, आय और जिम्मेदारियों के हिसाब से अलग हो सकता है

5 of 5
सैलरी आते ही कैसे बचत करें?
– फोटो : Adobe Stock
महीने का खर्च पहले तय करें
- सैलरी आने के बाद पूरे महीने का बजट बनाना भी जरूरी है
- राशन, पेट्रोल, मोबाइल रिचार्ज, बाहर खाने और मनोरंजन जैसे खर्चों के लिए एक सीमा तय की जा सकती है
- अगर किसी महीने कोई अतिरिक्त खर्च सामने आ जाए तो बजट में उसके लिए भी जगह रखें
- इससे अचानक आने वाले छोटे-बड़े खर्चों का असर कम किया जा सकता है
- सबसे जरूरी बात यह है कि सैलरी बढ़ने के साथ हर खर्च बढ़ाना जरूरी नहीं है
- अगर आय बढ़ने पर बचत भी बढ़ाई जाए तो भविष्य के लिए आर्थिक सुरक्षा तैयार करने में मदद मिल सकती है
Source link
#सलर #आत #ह #कर #ल #य #कम #नह #हग #पस #क #दककतन #मगन #पडग #उधर #Salary #Avoid #Money #Problems



