‘सैलरी नहीं मिली तो घर कैसे चलाएंगे’, इंदौर के एमवाय हॉस्पिटल में वेतन नहीं मिलने से भड़के कर्मचारी

‘सैलरी नहीं मिली तो घर कैसे चलाएंगे’, इंदौर के एमवाय हॉस्पिटल में वेतन नहीं मिलने से भड़के कर्मचारी

इंदौर के एमवाय अस्पताल में बीवीजी कंपनी के आउटसोर्स कर्मियों ने वेतन में देरी और कटौती के विरोध में हड़ताल की। आश्वासन मिलने के बाद काम शुरू हुआ, लेकि …और पढ़ें

Publish Date: Wed, 13 May 2026 09:28:05 PM (IST)Updated Date: Wed, 13 May 2026 09:28:05 PM (IST)

‘सैलरी नहीं मिली तो घर कैसे चलाएंगे’, इंदौर के एमवाय हॉस्पिटल में वेतन नहीं मिलने से भड़के कर्मचारी
इंदौर के एमवाय अस्पताल में हड़ताल। (AI से जेनरेट किया गया इमेज)

HighLights

  1. इंदौर के एमवाय अस्पताल में सुरक्षा और सफाई कर्मियों का प्रदर्शन
  2. वेतन में कटौती और देरी को लेकर कंपनी के खिलाफ खोला मोर्चा
  3. सैलरी नहीं मिलने पर अस्पताल में आउटसोर्स कर्मचारियों की हड़ताल

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। एमजीएम मेडिकल कॉलेज से जुड़े अस्पतालों में बुधवार को बीवीजी कंपनी के आउटसोर्स कर्मचारियों ने हड़ताल की। जिसके कारण मुख्य दरवाजे से लेकर पूरे परिसर में सुरक्षाकर्मी नजर नहीं आए। हड़ताल के कारण सफाई व्यवस्थाओं पर भी असर नजर आया।

एमवायएच में हड़ताल कर रहे कर्मचारियों ने बताया कि हमारी सैलरी नहीं आ रही है। जिन कर्मचारियों की सैलरी आई है, वह भी चार से पांच हजार रुपये कम आई है।

वेतन कटौती से आक्रोशित कर्मचारी

कर्मचारियों का कहना है कि हमारी सैलरी 12600 रुपये है, लेकिन हमें आठ हजार रुपये ही मिले हैं। इतनी कम सैलरी में हम घर कैसे चलाएंगे। हम कंपनी के मैनेजर रवि मालवीय से शिकायत भी कर रहे हैं, लेकिन कोई भी सुनने को तैयार नहीं है। अस्पतालों में हड़ताल के कारण परिसर में कोई भी बाहरी व्यक्ति प्रवेश कर रहा था, इन्हें रोकने वाला कोई भी नहीं था। शाम को 25 मई तक सैलरी मिलने के आश्वासन के बाद कर्मचारी वापस काम पर लौटे।

विवादों में बीवीजी कंपनी और प्रबंधन की सख्ती

बता दें कि बीवीजी कंपनी हमेशा से विवादों में रही है। अच्छा कार्य नहीं करने के चलते चार मेडिकल कॉलेज ने इसे हटा दिया है। एमजीएम मेडिकल कॉलेज प्रबंधन द्वारा सफाई व्यवस्था ठीक नहीं करने के चलते तीन माह में चार बार कंपनी पर जुर्माना लगाया जा चुका है। लेकिन इसके बाद भी मनमानी कम नहीं हो रही है।

Source link
#सलर #नह #मल #त #घर #कस #चलएग #इदर #क #एमवय #हसपटल #म #वतन #नह #मलन #स #भडक #करमचर

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *