सोनिया गांधी की किताब लॉन्च के बाद चर्चा में आईं ऐश्वर्या राय बच्चन, 32 साल पुरानी मुलाकात का वीडियो वायरल

सोनिया गांधी की किताब लॉन्च के बाद चर्चा में आईं ऐश्वर्या राय बच्चन, 32 साल पुरानी मुलाकात का वीडियो वायरल



सोनिया गांधी की किताब लॉन्च के बाद चर्चा में आईं ऐश्वर्या राय बच्चन, 32 साल पुरानी मुलाकात का वीडियो वायरल

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) का एक पुराना वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में है. यह वीडियो करीब 32 साल पुराना है, जब ऐश्वर्या मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर भारत लौटी थीं. उस समय उन्होंने सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) से मुलाकात की थी. इस खास मुलाकात में देश के तत्कालीन राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा भी मौजूद थे. अब एक बार फिर यह वीडियो सामने आया है और पुराने दिनों की यादें ताजा हो गई हैं.

जब सोनिया से मिलीं ऐश्वर्या

आपको बता दें कि यह मुलाकात साल 1994 की है. इसी साल ऐश्वर्या राय ने मिस वर्ल्ड का ताज अपने नाम किया था. साउथ अफ्रीका में खिताब जीतने के बाद जब वह भारत लौटीं, तो हर तरफ उनकी चर्चा थी. इसी दौरान उनकी मुलाकात सोनिया गांधी से हुई थी. वायरल वीडियो में ऐश्वर्या पारंपरिक कपड़ों में नजर आ रही हैं. वह हाथ जोड़कर सोनिया गांधी का अभिवादन करती हैं. इसके बाद दोनों के बीच बातचीत भी होती दिखाई देती है.

View on Instagram

32 साल पुरानी यादें ताजा

सोनिया गांधी की किताब 'बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव' इन दिनों चर्चा में है. इसमें उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़े कई अनुभव शेयर किए हैं. इसी बीच ऐश्वर्या के साथ उनकी पुरानी मुलाकात का वीडियो फिर से लोगों के सामने आ गया है. वीडियो में ऐश्वर्या की सादगी और खूबसूरती लोगों का ध्यान खींच रही है. सोशल मीडिया पर भी उनके पुराने अंदाज की चर्चा हो रही है.

आपको बता दें कि नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) ने अपने इंस्टाग्राम और एक्स (X) अकाउंट पर ऐश्वर्या राय बच्चन और सोनिया गांधी की मुलाकात का पुराना वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "ऐश्वर्या राय बच्चन और सोनिया गांधी की मुलाकात की खूबसूरत पुरानी यादें. कुछ पल ऐसे होते हैं, जो कभी पुराने नहीं पड़ते."

फिल्मों में भी बनाया नाम

मिस वर्ल्ड बनने के बाद ऐश्वर्या ने फिल्मों की दुनिया में कदम रखा और अपनी अलग पहचान बनाई. उन्होंने 'हम दिल दे चुके सनम', 'ताल', 'देवदास', 'मोहब्बतें', 'धूम 2', 'जोधा अकबर' और 'ऐ दिल है मुश्किल' जैसी फिल्मों में काम किया. उनकी पिछली फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन 2' थी, जिसका निर्देशन मणिरत्नम ने किया था.

ऐश्वर्या अब फिल्मों में कम नजर आती हैं, लेकिन बड़े इवेंट और फैशन की दुनिया में उनकी मौजूदगी बनी रहती है. कान्स फिल्म फेस्टिवल से लेकर पेरिस फैशन वीक तक, उनका अंदाज अक्सर सुर्खियां बटोरता है.

ये भी पढ़ें: 56 की उम्र में सैफ अली खान ने किया सूर्य नमस्कार, शर्टलेस वीडियो देख लोग रह गए दंग

The post सोनिया गांधी की किताब लॉन्च के बाद चर्चा में आईं ऐश्वर्या राय बच्चन, 32 साल पुरानी मुलाकात का वीडियो वायरल appeared first on Prabhat Khabar.





Source link

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *