![]()
खरगोन जिले के बिष्टान थाना क्षेत्र के गलतार गांव में चरित्र शंका के चलते 48 वर्षीय पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। रविवार रात करीब 1 बजे सोते समय महिला की गर्दन और सीने पर ताबड़तोड़ वार किए गए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हमला इतना तेज था कि महिला के गले का मंगलसूत्र भी कट गया। घटना के बाद से आरोपी पति फरार है। मृतका की पहचान सईदी बाई के रूप में हुई है। उसका 50 वर्षीय पति बिशन उसके चरित्र पर शक करता था और उसे अन्य लोगों से बातचीत करने पर टोकता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। रिश्तेदारों सहित वयस्क बेटे और बेटी ने भी कई बार उन्हें समझाने का प्रयास किया था, लेकिन स्थिति नहीं सुधरी। घर में ही मौजूद था बेटा-बहू, शिकायत दर्ज
वारदात के समय घर में बेटा कमल, बहू और बेटी के दो बच्चे मौजूद थे। चीख-पुकार सुनकर जब वे दौड़े, तब तक सईदी बाई दम तोड़ चुकी थी और आरोपी मौके से भाग निकला था। पुलिस ने बेटे कमल की शिकायत पर पिता बिशन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें भेजी गई हैं। डॉक्टरों के पैनल से कराया जा रहा पोस्टमार्टम
पुलिस उप निरीक्षक सुदामा मोरे ने बताया कि, महिला के सीने और गर्दन पर कुल्हाड़ी के गहरे घाव मिले हैं। शव का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के एक पैनल द्वारा कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के विस्तृत बयानों के आधार पर मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इंदौर से पहुंची बेटी, सख्त सजा की मांग
मां की हत्या की मनहूस खबर मिलते ही बेटी नैना इंदौर से अपने गांव गलतार पहुंची। घटना के बाद से परिवार सदमे में है। बेटी नैना ने पुलिस प्रशासन से अपनी मां के हत्यारे पिता को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है।
www.bhaskar.com
#स #रह #पतन #क #कलहड #स #कट #मक #पर #मत #खरगन #म #चरतर #शक #म #पत #न #क #हतय #गरदन #और #सन #पर #वर #कय #Khargone #News


