स्नैपचैट पर नाबालिग से दोस्ती कर 1200km आया:  खुद को CID अफसर-डॉक्टर बताता था युवक; मंचूरियन के पेमेंट से खुला राज, पॉक्सो में जेल – Khargone News

स्नैपचैट पर नाबालिग से दोस्ती कर 1200km आया: खुद को CID अफसर-डॉक्टर बताता था युवक; मंचूरियन के पेमेंट से खुला राज, पॉक्सो में जेल – Khargone News

स्नैपचैट पर नाबालिग से दोस्ती कर 1200km आया:  खुद को CID अफसर-डॉक्टर बताता था युवक; मंचूरियन के पेमेंट से खुला राज, पॉक्सो में जेल – Khargone News


खरगोन जिले के सेगांव में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले का 23 साल का एक युवक स्नैपचैट पर 16 साल की नाबालिग से दोस्ती कर उससे मिलने 1200 किलोमीटर दूर सेगांव पहुंच गया। पुलिस ने युवक को छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी अबूझर मुनीम अहमद कुछ महीने पहले उत्तर प्रदेश से सेगांव आया था। उस पर नाबालिग से स्नैपचैट पर संपर्क कर ऑनलाइन कोचिंग पढ़ाने के बहाने दोस्ती करने का आरोप है। मंगलवार देर शाम वह दूसरी बार नाबालिग के साथ लोनारा रोड स्थित सेगांव बाजार पहुंचा। एक मंचूरियन की दुकान पर ऑनलाइन पेमेंट के दौरान युवक के नाम से भुगतान हुआ, तो दुकानदार को शक हुआ। इसके बाद दूसरी दुकान पर भी ऐसे ही भुगतान होने पर लोगों का शक और बढ़ गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, युवक नाबालिग के साथ घूम रहा था। लव जिहाद का शक होने पर कुछ हिंदू संगठन के लोगों ने रात में उसे पकड़ा और पूछताछ की। इसके बाद उसे सेगांव पुलिस को सौंप दिया। पूछताछ में युवक ने खुद को सहारनपुर जिले का बताया। आरोप है कि बातचीत के दौरान वह खुद को कभी सीआईडी अफसर, कभी डॉक्टर तो कभी कोचिंग टीचर बताता था। सेगांव पुलिस चौकी प्रभारी जीएस चौहान ने युवक को पुलिस को सौंपे जाने के बाद कार्रवाई की। ऊन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को खरगोन कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। चौकी प्रभारी जीएस चौहान ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है और मामले के अन्य पहलुओं की जांच चल रही है।

Source link
#सनपचट #पर #नबलग #स #दसत #कर #1200km #आय #खद #क #CID #अफसरडकटर #बतत #थ #यवक #मचरयन #क #पमट #स #खल #रज #पकस #म #जल #Khargone #News

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *