स्पाइसजेट की 2 दुबई फ्लाइट 24 घंटे से ज्यादा लेट:दिल्ली एयरपोर्ट पर 200 यात्रियों का प्रदर्शन; समय पर उड़ान में एयरलाइन का रिकॉर्ड सबसे खराब

स्पाइसजेट की 2 दुबई फ्लाइट 24 घंटे से ज्यादा लेट:दिल्ली एयरपोर्ट पर 200 यात्रियों का प्रदर्शन; समय पर उड़ान में एयरलाइन का रिकॉर्ड सबसे खराब

स्पाइसजेट की 2 दुबई फ्लाइट 24 घंटे से ज्यादा लेट:दिल्ली एयरपोर्ट पर 200 यात्रियों का प्रदर्शन; समय पर उड़ान में एयरलाइन का रिकॉर्ड सबसे खराब


स्पाइसजेट की दिल्ली से दुबई जाने वाली दो फ्लाइट 24 घंटे से ज्यादा लेट हो गईं। देरी से परेशान करीब 200 यात्रियों ने मंगलवार को दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 के अंदर जमीन पर बैठकर प्रदर्शन किया। यात्री सोमवार से अपने फ्लाइट का इंतजार कर रहे थे। हालांकि, बिना कोई स्पष्ट कारण बताए दोनों फ्लाइट का शेड्यूल बार-बार बदला गया। दोनों फ्लाइट मंगलवार दोपहर तक उड़ान नहीं भर सकीं। इनमें पहली फ्लाइट, SG 5111 को सोमवार सुबह 8:30 बजे दिल्ली से उड़ना था और 11:15 बजे दुबई पहुंचना था। वहीं, SG 5105 को रात 10:10 बजे उड़ान भरनी थी और 12:55 बजे दुबई पहुंचना था। एक विमान ग्राउंडेड होने से बढ़ी परेशानी स्पाइसजेट के मुताबिक, एक विमान ग्राउंडेड होने के बाद ऑपरेशनल कारणों से दोनों फ्लाइट में देरी हुई। एयरलाइन ने प्रभावित यात्रियों को दूसरी फ्लाइट से भेजने की व्यवस्था शुरू की है। फ्लाइट ग्राउंडेड होने का मतलब है कि विमान को उड़ान भरने से रोक दिया गया है। ऐसा आमतौर पर तकनीकी खराबी, सुरक्षा कारणों या किसी आधिकारिक आदेश की वजह से होता है। एयरलाइन ने घटना को लेकर यात्रियों से माफी मांगी। स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने कहा कि पैसेंजर्स को जल्द से जल्द दूसरी फ्लाइठ से दुबई पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। समय पर उड़ान में स्पाइसजेट बड़ी एयरलाइंस से पीछे समय पर उड़ान के मामले में स्पाइसजेट बाकी सभी बड़ी एयरलाइंस से पीछे है। जुलाई में स्पाइसजेट की सिर्फ 34.5% फ्लाइट समय पर चलीं। यानी करीब 65% उड़ानें लेट हुईं। इसके मुकाबले इंडिगो 91.2%, अकासा एयर 90.8% और एयर इंडिया ग्रुप 86.5% रहा। अगस्त में स्पाइसजेट के प्रदर्शन में सुधार हुआ और 68.2% फ्लाइट समय पर चलीं। फिर भी इंडिगो 90.6%, अकासा एयर 87% और एयर इंडिया ग्रुप 84.5% के साथ आगे रहे। अगस्त में स्पाइसजेट की बाजार हिस्सेदारी बढ़कर 2% हो गई। स्पाइसजेट के ऑपरेशन पर DGCA की नजर स्पाइसजेट हाल के समय में कई दूसरी चुनौतियों से गुजर रही है। जुलाई में स्पाइसजेट की बाजार हिस्सेदारी भी सिर्फ 1.6% रही। एयरलाइन ने 1.87 लाख यात्रियों को सफर कराया। वहीं इंडिगो की हिस्सेदारी 67.4%, एयर इंडिया ग्रुप की 24% और अकासा एयर की 5.5% रही। पिछले हफ्ते नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू ने कहा था कि नागरिक उड्डयन मंत्रालय और DGCA एयरलाइन की वित्तीय स्थिति और ऑपरेशन पर करीबी नजर रख रहे हैं। ———————————– यह खबर भी पढ़ें… 3 इटालियन नागरिक बिना इमिग्रेशन जांच के दिल्ली से निकले:एअर इंडिया के सिस्टम में चूक का दावा, सरकार ने 7 दिन में जवाब मांगा तीन इटालियन नागरिक बिना इमिग्रेशन जांच के दिल्ली से म्यूनिख चले गए। उन्होंने 4 सितंबर की सुबह लुफ्थांसा की फ्लाइट LH-763 से उड़ान भरी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने इस मामले में सोमवार को एअर इंडिया को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। एयरलाइन से सात दिन के भीतर जवाब मांगा गया है। पूरी खबर पढ़ें…

Source link
#सपइसजट #क #दबई #फलइट #घट #स #जयद #लटदलल #एयरपरट #पर #यतरय #क #परदरशन #समय #पर #उडन #म #एयरलइन #क #रकरड #सबस #खरब

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *