बड़वानी के बिलवानी गांव में मां लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ 5.13 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। समूह की महिलाओं ने मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय की जनसुनवाई में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने आजीविका मिशन की बुककीपर संगीता जैन
.
समूह की अध्यक्ष सायर पति बावलिया और सचिव निर्मला पति लक्ष्मण ने बताया कि महिलाओं ने आजीविका मिशन के जरिए 6 लाख रुपये का लोन स्वीकृत कराया था। आरोप है कि बुककीपर संगीता जैन ने महिलाओं के खातों में केवल 4.60 लाख रुपये ही जमा कराए, जबकि शेष 1.40 लाख रुपये खातों में नहीं डाले गए।
महिलाओं के खातों से 4.60 लाख रुपए निकली
महिलाओं ने बताया कि इसके बाद संगीता जैन ने eKYC अपडेट के बहाने उन्हें अपने घर बुलाया। वहां उन्होंने महिलाओं के खातों से 4.60 लाख रुपए की पूरी राशि निकलवा ली। महिलाओं को केवल 1.90 लाख रुपए ही वापस दिए गए, जबकि 2.70 लाख रुपए बुककीपर ने अपने पास रख लिए।
समूह की महिलाओं का यह भी आरोप है कि 1.90 लाख रुपए में से वे नियमित किस्तें जमा कर रही थीं, लेकिन बुककीपर ने उनमें से भी 72 हजार रुपए अपने पास रख लिए। समूह के अनुसार, उन्हें कुल 5.13 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।

महिलाओं के साथ 5.13 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है।
प्रशासन ने शिकायत दर्ज कर जांच का आश्वासन दिया
महिलाओं ने बताया कि 13 मार्च को शिकायत करने पर संगीता जैन ने 1.43 लाख रुपए तुरंत देने का आश्वासन दिया था। साथ ही, उन्होंने आजीविका मिशन की ओर से दो महीने में ब्याज सहित 3.69 लाख रुपए लौटाने का दावा किया था, लेकिन अभी तक कोई भुगतान नहीं हुआ है।
पीड़ित महिलाओं ने कलेक्टर से मांग की है कि मामले की गहन जांच कराई जाए और बुककीपर से 5.13 लाख रुपए चार महीने के ब्याज सहित वापस दिलवाए जाएं। उन्होंने भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की भी अपील की। प्रशासन ने शिकायत दर्ज कर जांच का आश्वासन दिया है।
Source link
#सवय #सहयत #समह #क #महलओ #स #लख #क #धखधड #बककपर #पर #eKYC #क #नम #पर #पस #नकलन #क #आरप #शकयत #दरज #Barwani #News


