![]()
रायपुरिया में हुई विशेष ग्राम सभा में स्वामित्व योजना के तहत हुए ड्रोन सर्वे और संपत्ति रिकॉर्ड में त्रुटियों को दूर करने की मांग ग्रामीणों ने उठाई। ग्रामीणों के अनुसार, कई संपत्तियों की बाउंड्री, खाली बाड़े और आंगन की खुली जमीन रिकॉर्ड में दर्ज नहीं हुई है। निर्माणाधीन भवन या भूखंड को भी खाली दिखाए जाने की बात कही गई। इससे ग्रामीणों को लोन लेने में परेशानी हो रही है। गलत नाम और संपत्ति रिकॉर्ड की त्रुटियों का मुद्दा उठा ग्रामीणों ने बताया कि ड्रोन सर्वे के रिकॉर्ड में कई संपत्तियों पर गलत नाम दर्ज हैं। कुछ निर्माणाधीन भवन और भूखंड रिकॉर्ड में खाली दर्शाए गए हैं। ग्रामीणों के अनुसार, इससे बैंक से लोन लेने में परेशानी हो रही है। ग्राम सभा में ग्रामीणों ने दोबारा ड्रोन सर्वे कराने और रिकॉर्ड की त्रुटियां दूर होने तक रजिस्ट्री पर रोक लगाने की मांग रखी। उनका कहना था कि रिकॉर्ड में सुधार होने से भविष्य में संपत्ति संबंधी विवादों की आशंका कम होगी। गौशाला बनाने का प्रस्ताव, नशा मुक्ति की शपथ ग्राम सभा में मां भद्रकाली मंदिर के पास स्थित अशोक वाटिका में गौशाला बनाने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि आवारा पशुओं के कारण किसानों की फसलों को नुकसान हो रहा है। ग्राम सभा में आवारा पशुओं को गौशाला या सुरक्षित स्थान पर भेजने का निर्णय लिए जाने की जानकारी दी गई। ग्राम सभा के दौरान ग्रामीणों को नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई गई। इस दौरान सरपंच होमी बाई नन्दु निनामा, ग्राम सभा अध्यक्ष लक्ष्मण मकवाना, सचिव तोलसिंह निनामा और रोजगार सहायक राजेंद्र सालवी सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
Source link
#सवमतव #यजन #क #डरन #सरव #म #गभर #गड़बड़य #गरमण #लन #लन #म #परशन #ह #रह #गरम #सभ #म #गशल #बनन #क #भ #मग #Jhabua #News


