सिगरेट छोड़ने के बाद भी फेफड़ों के कैंसर का खतरा तुरंत खत्म नहीं होता। लंबे समय तक धूम्रपान करने वालों में यह खतरा कई साल तक बना रह सकता है। इसलिए ज्यादा जोखिम वाले लोगों में समय पर जांच जरूरी है। यह बात अंतरराष्ट्रीय एजेंसी फॉर रिसर्च ऑन कैंसर (आईएआरसी) की नई समीक्षा में सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक फेफड़ों के कैंसर की जांच में कम खुराक वाली सीटी जांच मददगार है। खासतौर पर उन लोगों में, जिनकी उम्र और लंबे समय तक धूम्रपान का इतिहास उन्हें ज्यादा जोखिम वाले वर्ग में रखता है। हालांकि, हर उस व्यक्ति को सीटी जांच कराने की जरूरत नहीं है जिसने कभी सिगरेट पी हो। जांच का फैसला उम्र, कितने समय और कितनी मात्रा में धूम्रपान किया, कब छोड़ा और दूसरे जोखिमों को देखकर होना चाहिए। इस समीक्षा में एम्स, नई दिल्ली के डॉ. अभिषेक शंकर समेत 17 देशों के 23 विशेषज्ञ शामिल रहे।
Source link
#सवसथयसगरट #छडन #क #बद #भ #फफड #क #कसर #क #खतर #आईएआरस #क #नई #समकष #म #हआ #खलस #Lung #Cancer #Risk #Persists #Quitting #Smoking #Iarc #Review #Finds



