रूस के भारत में राजदूत डेनिस अलीपोव ने कहा है कि मॉस्को, नई दिल्ली की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि भारत को जितनी जरूरत होगी, रूस उतना तेल देने के लिए तैयार है। रूसी राजदूत ने पश्चिमी देशों के उन पर लगाए गए प्रतिबंधों और टैरिफ की तीखी आलोचना की और इसे दबाव बनाने की रणनीति करार दिया।
रूसी राजदूत ने कहा, ‘भारत ने यह साबित कर दिया है कि वह अपने रुख पर अडिग रहने और अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा करने में सक्षम है। उन्होंने कहा, भारत को जितनी भी जरूरत होगी, हम उतने तेल की आपूर्ति करने के लिए तैयार हैं। दुर्भाग्य से प्रतिबंध और टैरिफ लगाने वाले देशों ने सहयोग की बजाय दबान बनाने की रणनीति बनाई है। ये देश भारत को तेल के मामले में हमसे बेहतर डील नहीं दे पा रहे हैं।’
Source link
#हमस #बहतर #डल #कई #नह #द #सकतपरतबध #पर #भडक #रस #कह #भरत #क #जतन #जररत #उतन #तल #दन #क #तयर #Russia #Slam #Western #Countries #Sanctions #Praise #India #Foreign #Policy #Energy #Demand



