![]()
हरदा जिले के टिमरनी थाना क्षेत्र में बुधवार रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में सीएम राइज स्कूल के एक सुरक्षा गार्ड की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों युवक बाइक से हरदा लौट रहे थे, तभी उनकी बाइक सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से पीछे से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक चला रहे युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। भुवनखेड़ी के पास हुआ हादसा पुलिस के अनुसार, हादसा बुधवार रात करीब 10 बजे ग्राम भुवनखेड़ी के पास एक मोड़ पर हुआ। मृतक की पहचान 30 वर्षीय राहुल तिवारी के रूप में हुई है, जो करताना स्थित सीएम राइज स्कूल में सुरक्षा गार्ड के पद पर कार्यरत था। उसके साथ 22 वर्षीय आरेन्द्र नागरे भी बाइक पर सवार था। दोनों करताना से हरदा की ओर लौट रहे थे। पीछे से ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी बाइक रास्ते में उनकी बाइक सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली (क्रमांक एमपी 47 जेडडी 269Q) से पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि राहुल तिवारी के सिर में गंभीर चोट आई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में आरेन्द्र नागरे भी गंभीर रूप से घायल हो गया। डायल-112 से अस्पताल पहुंचाए गए घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने राहुल तिवारी को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल आरेन्द्र नागरे का उपचार जारी है। गुरुवार को होगा पोस्टमार्टम पुलिस ने राहुल तिवारी के शव को जिला अस्पताल की मर्चुरी में रखवाया है। गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। टिमरनी पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। परिवार का इकलौता बेटा था राहुल जानकारी के अनुसार, राहुल तिवारी अविवाहित था और अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। वहीं घायल आरेन्द्र नागरे अपने दो भाइयों में बड़ा है। हादसे के बाद दोनों परिवारों में मातम का माहौल है।
Source link
#हरद #म #खड #टरकटरटरल #स #टकरई #बइक #सएम #रइज #सकल #क #सरकष #गरड #क #मत #दसर #घयलकरतन #स #लटत #समय #हदस #हई #Harda #News


