![]()
हरदा में रात के समय सड़क हादसों की आशंका कम करने के लिए यातायात पुलिस ने अभियान चलाया। कृषि उपज मंडी में करीब 450 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर रेडियम टेप और रिफ्लेक्टर लगाए गए। इससे कम रोशनी में पीछे से आने वाले वाहन चालकों को ट्रैक्टर-ट्रॉलियां दूर से दिखाई देंगी। मंडी में फसल लेकर पहुंच रहे किसान इन दिनों जिला मुख्यालय सहित जिले की अन्य मंडियों में मक्का और सोयाबीन की बंपर आवक हो रही है। किसान उपज बेचने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से मंडी पहुंच रहे हैं। रात में आने-जाने के दौरान ट्रॉलियों पर रेडियम टेप नहीं होने से पीछे से आने वाले वाहनों की टक्कर का खतरा बना रहता है। इसी को देखते हुए यातायात पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर रेडियम टेप और रिफ्लेक्टर लगाने का अभियान शुरू किया है। यातायात प्रभारी ने किसानों को किया जागरूक यातायात प्रभारी वर्षा गौर ने किसानों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि कृषि कार्य में इस्तेमाल होने वाले ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का रात में दूर से दिखाई देना जरूरी है। इसके लिए वाहनों पर रेडियम टेप और रिफ्लेक्टर लगवाने चाहिए। उन्होंने किसानों से रात में सावधानी बरतने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। पुलिस ने सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सभी से सहयोग मांगा।
Source link
#हरद #म #टरकटरटरलय #पर #लगए #रडयम #टप #रत #म #हदस #रकन #क #लए #यतयत #पलस #क #अभयन #कसन #क #कय #जगरक #Harda #News


